यूक्रेन संकट के बीच रूस क्यों गए हैं इमरान ख़ान
प्रकाशित
रूस-यूक्रेन में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बुलावे पर दो दिन के रूस के दौरे पर गए हैं. पिछले 23 सालों में पहली बार पाकिस्तान के किसी प्रधानमंत्री का ये रूसी दौरा है. पाकिस्तान के लिए ये दौरा कितना अहम है, और पाकिस्तान रूस के रिश्तों के भारत के लिए क्या मायने हैं, जानकारी दे रही हैं इस्लामाबाद से बीबीसी संवाददाता शुमाइला जाफ़री.