रूस और यूरोप के बीच अब 'गैस वॉर'

वीडियो कैप्शन, रूस और यूरोप के बीच अब एक किस्म का 'गैस वॉर' शुरू हो गया है.
प्रकाशित

रूस और यूरोप के बीच अब एक किस्म का 'गैस वॉर' शुरू हो गया है. नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन के डेटा से पुष्टि हुई है कि रूस ने जर्मनी को दी जाने वाली गैस काफी कम कर दी है.

एनर्जी कंपनी गैज़प्रोम ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वो पाइपलाइन के रख-रखाव के लिए एक अतिरिक्त टर्बाइन भी रोक सकता है. लेकिन इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि टर्बाइन रोकने के पीछे ये असल वजह नहीं है.

जर्मनी ने कहा है कि यूरोप में राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल भड़काने के लिए पुतिन गैस सप्लाई रोकने का हथकंडा अपना रहे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)