अनोखे प्रत्याशी - हारमोनियम बाबा
प्रकाशित
बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र के बिस्की विधानसभा चुनावी क्षेत्र में एक अनोखे प्रत्याशी हैं राजेश्वर यादव. वे साधु वेश में रहते हैं और अपनी एकमात्र प्रचार गाड़ी मोटरसाइकिल पर अपना चुनाव चिह्न हारमोनियम लेकर लोगों से वोट माँगने निकलते हैं.
गत नवरात्र में नौ दिनों तक निर्जल और निराहार उपवास रख कर भी अपने पूरे विधानसभा क्षेत्र में घूमते इस अनोखे प्रत्याशी से बातचीत की बीबीसी संवाददाता मणिकांत ठाकुर ने.