हुमायूँ के मक़बरे की साफ़ सफ़ाई

प्रकाशित

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा दिल्ली यात्रा के दौरान हुमायूँ का मक़बरा देखने जाएँगे. उसकी तैयारी हो रही है.

मुग़ल बादशाह हुमायूँ की याद में उनकी बेगम हमीदा बानो ने ये मक़बरा बनवाया था. अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा दिल्ली प्रवास के दौरान इसे देखने जाएँगे.
इमेज कैप्शन, मुग़ल बादशाह हुमायूँ की याद में उनकी बेगम हमीदा बानो ने ये मक़बरा बनवाया था. अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा दिल्ली प्रवास के दौरान इसे देखने जाएँगे.
ये भारत में अपनी तरह का पहला मक़बरा था जहाँ इनती बड़ी तादाद में लाल पत्थर और संगमरमर का इस्तेमाल किया गया था. दिल्ली में विशाल परिसर में बने इस मक़बरे के चारों ओर मैदान हैं जिनमे फव्वारे और बड़े छाएदार वृक्ष लगे हुए हैं .
इमेज कैप्शन, ये भारत में अपनी तरह का पहला मक़बरा था जहाँ इनती बड़ी तादाद में लाल पत्थर और संगमरमर का इस्तेमाल किया गया था. दिल्ली में विशाल परिसर में बने इस मक़बरे के चारों ओर मैदान हैं जिनमे फव्वारे और बड़े छाएदार वृक्ष लगे हुए हैं .
राष्ट्रपति ओबामा के आने से पहले मक़बरे के चारों ओर सफाई अभियान शुरू हो गया है. वैसे भी इसकी देखभाल ठीक तरह से होती है लेकिन इन दिनों अतिरिक्त साफ़ सफ़ाई चल रही है.
इमेज कैप्शन, राष्ट्रपति ओबामा के आने से पहले मक़बरे के चारों ओर सफाई अभियान शुरू हो गया है. वैसे भी इसकी देखभाल ठीक तरह से होती है लेकिन इन दिनों अतिरिक्त साफ़ सफ़ाई चल रही है.
मक़बरे की नियमित देखभाल की ज़िम्मा आगा खान ट्रस्ट के पास है. पिछले कुछ सालों में ट्रस्ट ने इस मक़बरे के जीर्णोद्धार के लिए बहुत काम किए हैं.
इमेज कैप्शन, मक़बरे की नियमित देखभाल की ज़िम्मा आगा खान ट्रस्ट के पास है. पिछले कुछ सालों में ट्रस्ट ने इस मक़बरे के जीर्णोद्धार के लिए बहुत काम किए हैं.
कहा जाता है की दुनिया भर में मशहूर ताज महल दरअसल हुमायूं के मक़बरे के आधार पर ही बनाया गया था. अगर ध्यान से देखें तो मीनारों के अलावा वास्तुकला की दृष्टि से ताज महल के सारे तत्व यहाँ मौजूद हैं.
इमेज कैप्शन, कहा जाता है की दुनिया भर में मशहूर ताज महल दरअसल हुमायूं के मक़बरे के आधार पर ही बनाया गया था. अगर ध्यान से देखें तो मीनारों के अलावा वास्तुकला की दृष्टि से ताज महल के सारे तत्व यहाँ मौजूद हैं.
हुमायूँ के मक़बरे की ख़ूबसूरती को निहारने विदेशी पर्यटक लगातार यहाँ आते रहते हैं. हालांकि यह ताज महल की तरह सफ़ेद संगमरमर से नहीं बना है लेकिन ख़ूबसूरत तो यह भी बहुत है.
इमेज कैप्शन, हुमायूँ के मक़बरे की ख़ूबसूरती को निहारने विदेशी पर्यटक लगातार यहाँ आते रहते हैं. हालांकि यह ताज महल की तरह सफ़ेद संगमरमर से नहीं बना है लेकिन ख़ूबसूरत तो यह भी बहुत है.
राष्ट्रपति बराक ओबामा के आने से पहले दिल्ली पुलिस मक़बरे के चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम कर रही है. यहाँ इन दिनों बम निरोधक दस्ते की गाड़ी भी खड़ी दिखाई देती है.
इमेज कैप्शन, राष्ट्रपति बराक ओबामा के आने से पहले दिल्ली पुलिस मक़बरे के चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम कर रही है. यहाँ इन दिनों बम निरोधक दस्ते की गाड़ी भी खड़ी दिखाई देती है.
जबसे ये खबर आई है कि बराक ओबामा हुमायूँ के मक़बरे पर आयेंगे तब से यहाँ पर पर्यटकों की भीड़ कुछ बढ़ गई है. पर्यटकों में स्कूली बच्चे भी शामिल हैं.
इमेज कैप्शन, जबसे ये खबर आई है कि बराक ओबामा हुमायूँ के मक़बरे पर आयेंगे तब से यहाँ पर पर्यटकों की भीड़ कुछ बढ़ गई है. पर्यटकों में स्कूली बच्चे भी शामिल हैं.