इमेज कैप्शन, राजधानी दिल्ली के पूर्वी हिस्से में स्थित लक्ष्मी नगर के ललिता पार्क में एक इमारत सोमवार की शाम ढह गई
इमेज कैप्शन, इमारत पाँच मंज़िलों की थी और इसमें ज़्यादातर दिहाड़ी मज़दूर और उनका परिवार रहा करता था
इमेज कैप्शन, इमारत ढहने से देर रात तक मरने वालों की संख्या 34 तक पहुँच गई थी. बचाव कार्य में लगे लोगों के अनुसार मरने वालों की संख्या और अधिक हो सकती है.
इमेज कैप्शन, मलबे में दबकर बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि इमारत अवैध थी.
इमेज कैप्शन, इमारत घनी बस्ती वाले इलाक़े में है और यहाँ तक बचाव और राहत कार्य पहुँचाना भी आसान नहीं था
इमेज कैप्शन, मीडिया का कहना है कि अस्पताल में भर्ती ज़्यादातर लोगों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं
इमेज कैप्शन, इमारत ढहने के तुरंत बाद आसपास के लोग राहत और बचाव कार्य के लिए पहुँच गए. पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों को भी बुलाया गया.
इमेज कैप्शन, घायलों में बड़ी संख्या में महिलाएँ और बच्चे भी हैं. इस इमारत का मालिक फ़रार बताया गया है
इमेज कैप्शन, कई परिवार का एक भी सदस्य जीवित नहीं बचा है तो किसी परिवार में एकाध सदस्य ही बचा है
इमेज कैप्शन, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित घटना स्थल पर पहुँचीं. उन्होंने कहा है कि राहत कार्य में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है.
इमेज कैप्शन, यमुना के किनार बनी इस इमारत के बारे में कहा जा रहा है कि इसके भूतल पर बहुत समय से पानी भरा हुआ था
इमेज कैप्शन, बहुत से लोग हताहत हुए लेकिन यह तोता मलबे के बीच दबने के बाद भी बच गया