क्या बाहर से आने वाले अपराध बढ़ाते हैं?
प्रकाशित
गृहमंत्री पी चिदंबरम ने पिछले दिनों ये बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया कि दिल्ली में बाहर से आकर बसने वाले लोगों के कारण अपराध की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है. इस पर तुरंत कड़ी प्रतिक्रियाएँ आईं और चिदंबरम ने मौक़े की नज़ाकत को भाँप कर तुरंत अपना बयान वापिस लेते हुए माफ़ी माँग ली.
उन्होंने कहा कि मैं ख़ुद बहिरागत हूँ. लेकिन उनके इस बयान से ये बहस एक बार फिर उठ खड़ी हुई है कि बाहर से रोज़गार की तलाश में आने वाले लोगों के कारण किसी शहर के सामाजिक ताने बाने पर क्या और कैसा असर पड़ता है. सवाल है कि क्या बाहर से आकर बसे लोग अपराध बढ़ाते हैं....