उत्तर प्रदेश में बुनकरों की समस्या

प्रकाशित

कपड़ा इंसान की बुनियादी जरुरत है तो कपड़ा बुनना एक बड़ा रोज़गार भी है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों विशेषकर पूर्वांचल में बुनकरों की बड़ी संख्या है.

इस चुनाव के बारे में बुनकर लोग क्या सोचते हैं यह जानने के लिए बीबीसी संवाददाता रामदत्त त्रिपाठी अंबेडकर नगर के टांडा क़स्बे पहुंचे जहाँ घर-घर पावरलूम लगे हैं.