दारा सिंह के गौरवशाली जीवन की तस्वीरें

प्रकाशित

दारा सिंह ने पहले पहलवानी में शोहरत कमाई और बाद में वे फिल्म और टीवी अभिनेता के तौर पर जाने गए. दारा सिंह का 12 जुलाई को निधन हो गया.

दारा सिंह
इमेज कैप्शन, अभिनेता और पहलवान दारा सिंह का 84 साल की उम्र में मुंबई में 12 जुलाई को निधन हो गया. तस्वीर-एएफपी
दारा सिंह
इमेज कैप्शन, दारा सिंह कुश्ती करते थे और विश्व चैंपियन भी बने.वे भारत में काफी मशहूर थे. भारतीय रजवाडों में वे कुश्ती करने जाया करते थे. तस्वीर-हिंदुस्तान टाइम्स
दारा सिंह
इमेज कैप्शन, छह फुट दो इंच के दारा सिंह को उनके परिवार ने कुश्ती करने के लिए प्रोत्साहित किया क्योंकि उनकी डील डौल काफी अच्छी थी. तस्वीर-हिंदुस्तान टाइम्स
दारा सिंह
इमेज कैप्शन, दारा सिंह ने कई चोटी की अमरीकी पहलवानों को भी हराया था. तस्वीर-हिंदुस्तान टाइम्स
दारा सिंह
इमेज कैप्शन, 50 के दशक में दारा सिंह फिल्मों में भी काम करने लगे. उनकी आखिरी फिल्म 2007 में आई जब वी मेट थी. तस्वीर-हिंदुस्तान टाइम्स
दारा सिंह
इमेज कैप्शन, दारा सिंह बाद में राज्य सभा के सदस्य भी बने. तस्वीर-हिंदुस्तान टाइम्स
दारा सिंह
इमेज कैप्शन, दारा सिंह की फिल्मों में किंग कॉग, फौलाद, कल हो न हो, मर्द, हर्क्यूलस और सैमसन शामिल है.तस्वीर-हिंदुस्तान टाइम्स
दारा सिंह
इमेज कैप्शन, दारा सिंह ने 100 से ज्यादा हिंदी-पंजाबी फिल्मों में काम किया.