हारने वालों की सुध लेती सारनाथ की कूची

प्रकाशित

भारतीय चित्रकथा उपन्यासकार सारनाथ बनर्जी ने लंदन ओलंपिक खेलों के मौके पर हारने वाले खिलाड़ियों को थीम बनाकर कुछ दिलचस्प कलाकृतियां बनाई हैं.

सारनाथ बनर्थी
इमेज कैप्शन, इन दिनों लंदन की सड़कों पर भारतीय चित्रकथा उपन्यासकार सारनाथ बनर्जी की कलाकृतियां धूम मचा रही हैं. उनकी इन कलाकृतियों का शीर्षक - गैलरी ऑफ़ लूज़र्स यानि हारे हुओं की गैलरी (सभी चित्र साभार-सारनाथ बनर्जी)
सारनाथ बनर्थी
इमेज कैप्शन, लंदन ओलंपिक के मौके पर किए गए इस प्रोजेक्ट में हारने वालों को थीम बनाने के पीछे वजह बताते हुए सारनाथ कहते हैं, 'मुझे कभी-कभी पदक विजेता भद्दे लगते है '
सारनाथ बनर्थी
इमेज कैप्शन, सारनाथ बनर्जी कहते हैं, " मुझे इसका आइडिया ब्राज़ील में मिला जहां एक जुडो रजत पदक विजेता ने मुझे जुडो का अभ्यास करवाते हुए कई बार ज़मीन पर पटका. मुझे तो वो एक दार्शनिक-सा लगा "
सारनाथ बनर्थी
इमेज कैप्शन, सारनाथ कहते हैं कि जीत उनके लिए छोटी बात शायद इसलिए भी हो क्योंकि वे खुद खेलों में काफी कमज़ोर रहे हैं.
सारनाथ बनर्थी
इमेज कैप्शन, सारनाथ बनर्जी ने एक ईमेल के ज़रिए बीबीसी को बताया, " ये प्रोजेक्ट ओलंपिक आंदोलन के खिलाफ लग सकता है क्योंकि ओलंपिक से संबंधित विज्ञापन सिर्फ विजेताओं पर केंद्रित रहते हैं. "
सारनाथ बनर्थी
इमेज कैप्शन, इन चित्रों में हारने वालों की विवशता बड़े ही रचानात्मक ढंग से पेश की गई है. इस चित्र में पिटने वाला बॉक्सर सोच रहा है कि उसकी प्रताड़ना खत्म करने वाली घंटी कब बजेगी.
सारनाथ बनर्थी
इमेज कैप्शन, डिस्कस थ्रों के खिलाड़ी के सामने जब भी खाने की प्लेट आती है तो उन्हें उस कांस्य पदक की याद आती जो उन्हें मिलते-मिलते रह गया था.
सारनाथ बनर्थी
इमेज कैप्शन, इस पोल वॉल्ट खिलाड़ी को कूदने से थोड़ी देर पहले ही अहसास हुआ कि वो गलत खेल में आ गया है.
सारनाथ बनर्थी
इमेज कैप्शन, सारनाथ बनर्जी इसे हारे हुओं की गैलरी बताते हैं. टीटी खिलाड़ी इंडोर स्टेडियम में मैच के दौरान खामोशी से परेशान है.
सारनाथ बनर्जी
इमेज कैप्शन, बाकी ओलंपिक की तरह ही लंदन में भी पदक विजेताओं को मीडिया और खेलप्रेमी हाथों-हाथ लेंगे लेकिन सारनाथ बनर्जी कहते हैं कि वो इस सारी बहस को नया रुख़ देना चाहते हैं
सारनाथ बनर्थी
इमेज कैप्शन, इस तस्वीर में पाकिस्तानी हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हसन सरदार गोल करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके सामने मेज़ पर नौकरशाह जमे बैठे हैं