मानता हूँ मुझसे ग़लती हुईः ललित मोदी
भारत में क्रिकेट का चेहरा बदलनेवाली प्रतियोगिता इंडियन प्रीमियर लीग को शुरू करनेवाले ललित मोदी ने स्वीकार किया है कि आईपीएल के शुरूआती दौर में उनसे भी कुछ ग़लतियाँ हुई हैं मगर उन्होंने कहा कि अभी के प्रबंधकों को समस्या को और बढ़ाने की जगह इसका सामना करना चाहिए था.
2008 में आईपीएल की शुरूआत के तीन साल बाद ललित मोदी को आईपीएल के कमिश्नर पद से निलंबित कर दिया गया था.
उनके ऊपर भारत में गंभीर आरोप हैं जिनके बाद वो पिछले कुछ वर्षों से लंदन में रह रहे हैं.
बीबीसी ग्लोबल इंडिया के इस कार्यक्रम में ललित मोदी ने अपने भारत नहीं लौटने के कारणों के बारे में भी बताया.
ललित मोदी के साथ ख़ास बातचीत देखिए बीबीसी हिन्दी के टीवी कार्यक्रम बीबीसी ग्लोबल इंडिया में.
ईटीवी नेटवर्क पर बीबीसी ग्लोबल इंडिया का प्रसारण समय .
शुक्रवार – शाम छह बजे – ईटीवी राजस्थान, ईटीवी-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, ईटीवी उर्दू
शुक्रवार – रात आठ बजे – ईटीवी बिहार-झारखंड, ईटीवी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड
शनिवार – पुन: प्रसारण – रात 8.30 बजे – ईटीवी राजस्थान, ईटीवी मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, ईटीवी बिहार-झारखंड, ईटीवी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड
शनिवार – पुन: प्रसारण – रात 9.30 बजे – ईटीवी उर्दू
रविवार – पुन: प्रसारण – रात 9.30 बजे – ईटीवी राजस्थान
रविवार – पुन: प्रसारण – सुबह 11.30 बजे – ईटीवी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, ईटीवी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, ईटीवी बिहार-झारखंड
रविवार – पुन: प्रसारण – दोपहर 1 बजे – ईटीवी उर्दू