अमरीका में योग गुरुओं के लिए मानदंड
प्रकाशित
जो चीज़ें दुनियाभर में भारत की पहचान से जुड़ी हैं उन्हीं में से एक है योग.
अमरीका में तो लोग यहाँ तक कहने लगे हैं कि 'योगा कल्चर' ने 'पॉप कल्चर' को, लोकप्रियता में पीछे छोड़ दिया है.
लेकिन कई योग गुरुओं के ख़िलाफ़ गंभीर शिकायतें आने पर, कुछ अमरीकी प्रांतों में, अब योग शिक्षक बनने के लिए सरकारी लाइसेंस लेना ज़रूरी हो गया है.
योग पर सरकारी नियंत्रण की इस कोशिश के बारे में योग गुरू और उनके शिष्य क्या कहते हैं.. यही जानने की कोशिश की न्यूयॉर्क में सलीम रिज़वी ने.