उत्तराखंड: सेना की मौसम से जंग

प्रकाशित

सेना ने जिस तरह उत्तराखंड में राहत कार्य की कमान संभाली है उसकी हर तरफ़ तारीफ़ हो रही है.

भारतीय सेना ख़राब मौसम से जूझते हुए जिस तरह उत्तराखंड में राहत कार्य को अंजाम दे रहे हैं उसकी भारतीय मीडिया में काफ़ी तारीफ़ हो रही है.
इमेज कैप्शन, भारतीय सेना ख़राब मौसम से जूझते हुए जिस तरह उत्तराखंड में राहत कार्य को अंजाम दे रहे हैं उसकी भारतीय मीडिया में काफ़ी तारीफ़ हो रही है.
फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालकर उन्हें राहत शिविरों तक पहुंचाने में सेना ने बेहद मुस्तैदी से काम किया है.
इमेज कैप्शन, फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालकर उन्हें राहत शिविरों तक पहुंचाने में सेना ने बेहद मुस्तैदी से काम किया है.
ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय सेना द्वारा अंजाम दिया जा रहा ये अब तक का सबसे बड़ा राहत मिशन है.
इमेज कैप्शन, ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय सेना द्वारा अंजाम दिया जा रहा ये अब तक का सबसे बड़ा राहत मिशन है.
जवानों के कंधों पर ना सिर्फ़ फंसे हुए लोगों को निकालने की ज़िम्मेदारी है बल्कि उनके टूटे हुए मनोबल से भी उन्हें जूझना पड़ता है.
इमेज कैप्शन, जवानों के कंधों पर ना सिर्फ़ फंसे हुए लोगों को निकालने की ज़िम्मेदारी है बल्कि उनके टूटे हुए मनोबल से भी उन्हें जूझना पड़ता है.
उत्तराखंड में हुई तबाही का असर इतना ज़्यादा है कि अभी सही आंकड़े भी नहीं मिल पाए हैं कि दरअसल कितनी मौते हुई हैं.
इमेज कैप्शन, उत्तराखंड में हुई तबाही का असर इतना ज़्यादा है कि अभी सही आंकड़े भी नहीं मिल पाए हैं कि दरअसल कितनी मौते हुई हैं.
सेना ने राहत मिशन और प्रभावितों से संबद्ध जानकारी एक जगह मुहैया कराने के लिए एक विशेष वेबसाइट जारी की है.
इमेज कैप्शन, सेना ने राहत मिशन और प्रभावितों से संबद्ध जानकारी एक जगह मुहैया कराने के लिए एक विशेष वेबसाइट जारी की है.
ख़राब मौसम ने जवानों केलिए कठिन परिस्थितियां पैदा की हैं.बचाव कार्य के दौरान एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों की मौत भी हो गई थी.
इमेज कैप्शन, ख़राब मौसम ने जवानों केलिए कठिन परिस्थितियां पैदा की हैं.बचाव कार्य के दौरान एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों की मौत भी हो गई थी.
भयंकर दबाव और जोखिम के बीच काम कर रहे जवानों के हौंसलों पर ही इस समय निर्भर कर रहे है उत्तराखंड में फंसे हज़ारों लोग.
इमेज कैप्शन, भयंकर दबाव और जोखिम के बीच काम कर रहे जवानों के हौंसलों पर ही इस समय निर्भर कर रहे है उत्तराखंड में फंसे हज़ारों लोग.
दुर्गम स्थानों पर फंसे और बाक़ी दुनिया से संपर्क के अभाव के चलते सेना बेहाल जिंदगियों के लिए संजीवनी जैसा काम कर रही है.
इमेज कैप्शन, दुर्गम स्थानों पर फंसे और बाक़ी दुनिया से संपर्क के अभाव के चलते सेना बेहाल जिंदगियों के लिए संजीवनी जैसा काम कर रही है.