इमेज कैप्शन, मिनीएचर पूडल कुत्ते कोबे और पोर्श अपने श्रृंगार के बाद तस्वीर खिंचाते हुए. इन्हें सजाने वाली कैथरीन ऑपसन ने कुत्तों को अनोखे ढंग से सजाने के लिए कई पुरस्कार जीते है.
इमेज कैप्शन, दक्षिण चीन में यूलिन के एक बाज़ार में अपने मांस के लिए बेचे जाने को रखा गया एक कुत्ता. जानवरों के संरक्षण के लिए काम करने वाली एक संस्था ह्यूमेन सोसायटी ने चीन में इस प्रथा के खिलाफ़ एक हस्ताक्षर अभियान चलाया. चीन में हर सार साल बहुत से कुत्ते खाने के लिए चोरी कर लिए जाते हैं.
इमेज कैप्शन, सीरिया के शहर एलेप्पो में बंदूक की एक दुकान पर हथियारों को देखता एक ग्राहक
इमेज कैप्शन, अमरीका में ग्रैंड कैनियन के पास कोलोरेडो नदी की तंग घाटी को रस्सी पर चलकर पार कर रहे हैं निक वालेंडा. इस घाटी को पार करने में निक को महज 34 मिनट लगे.
इमेज कैप्शन, ब्रिटेन के चेशायर में 34 वीं विश्व वॉर्म चार्मिंग चैंपियनशिप के दौरान चेयरमैन माइक फोर्स्टर. इस प्रतियोगिता में केंचुओं को संगीत से मोहित कर बिना मारे ज़मीन के बाहर निकालना होता है.
इमेज कैप्शन, ये है दक्षिण अफ्रीका का कुनू गांव जहां सूर्य की किरणें मोहक दृश्य पैदा कर रही हैं. इसी गांव में नेल्सन मंडेला का बचपन बीता है.
इमेज कैप्शन, ईरान की राजधानी तेहरान में एक ईरानी व्यक्ति करीब पचास टन मादक पदार्थों को आग के हवाले करके भागता हुआ. ईरान में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार को रोकने के लिए वहां बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं को नष्ट किया गया
इमेज कैप्शन, मुंबई में उच्च ज्वार के समय पड़ रहीं फुहारों से बचने के लिए लोग छाते का सहारा ले रहे हैं
इमेज कैप्शन, विंबलडन में पहले हफ्ते में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले. ये हैं पिछले साल के विजेता रोजर फेडरर हारकर बाहर जाते हुए
इमेज कैप्शन, चिली की राजधानी सेंटियागो में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ इस तरह भिड़ंत हुई
इमेज कैप्शन, लंदन में टेम्स नदी के किनारे पर्यटक अच्छे मौसम का लुत्फ उठाने से नहीं चूकते
इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलियन रग्बी लीग मैच के दौरान मेलबर्न स्टॉर्म के खिलाड़ी केविन प्रॉक्टर गोल्ड कोस्ट टाइटन्स टीम के खिलाड़ियों से घिरे हुए
इमेज कैप्शन, ये हैं चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री, जो हाल ही में अंतरिक्ष की यात्रा करके लौटे हैं. वांग यापिन ऐसी पहली महिला यात्री हैं जिन्होंने अंतरिक्ष से वीडियो के जरिए अपना लेक्चर दिया
इमेज कैप्शन, ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरो में मुखौटों को साफ करती एक महिला. यह मुखौटे देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का मुख्य प्रतीक बन गए है. लाखों प्रदर्शनकारी इन्हें लगा कर सरकार के खिलाफ़ पूरे देश में सडकों पर उतर आए है.