जब जलते हो जंगल...

प्रकाशित

अमरीका के एरिज़ोना में हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि जंगल की इस आग को बुझाने में 19 दमकल कर्मचारियों को अपनी जान तक गँवानी पड़ी.

यार्नेल शहर के वेलकम साइन के पास ही जलते हुए जंगल की तस्वीर (30 जून 2013, समाचार एजेंसी एपी)
इमेज कैप्शन, अमरीका के यार्नेल शहर के आस-पास के जंगलों में आग लगी हुई है. इसे बुझाने की कोशिश में कम से कम 19 अग्निशमन कर्मचारी मारे जा चुके हैं. शुक्रवार को बिजली गिरने से भड़की ये आग बहुत तेज़ी से फैली है. वहाँ बहुत ज्यादा गर्मी है, वातावरण में आर्द्रता का स्तर बेहद कम हो गया है और हवा भी तेज चल रही है.
यार्नेल में जलता हुआ एक घर. (30 जून 2013, समाचार एजेंसी एपी)
इमेज कैप्शन, अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग के इन कर्मचारियों को भयानक आग की स्थिति से निपटने के लिए खास तौर पर प्रशिक्षित किया गया था.
यार्नेल में जलते हुए घर. (30 जून 2013), समाचार एजेंसी एपी
इमेज कैप्शन, वहाँ हालात इस कदर खराब हो गए थे कि अग्निशमन कर्मियों को जंगल की भयानक आग में फँस जाने के बाद तंबू सरीखे ढाँचे लगाने पड़े थे. हालांकि यह कोशिश उनको आग से बचाने के लिए ही की गई थी. प्रेस्कॉट के अग्निशमन विभाग के प्रमुख डैन फ्राजियो ने कहा, "यह एक कड़ा उपाय था जो कि बेहद ही खराब परिस्थितियों में किया गया था."
यार्नेल के एक रेस्त्रां को बुझाने की कोशिश में लगे दमकल विभाग के स्टाफ. (30 जून 2013), समाचार एजेंसी एपी
इमेज कैप्शन, अमरीका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 11 सितंबर के हमले के बाद से किसी हादसे में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मौत की यह सबसे बड़ी संख्या है.
यार्नेल में लगी आग को देखता हुआ एक आदमी. (30 जून 2013) एपी
इमेज कैप्शन, इस इलाके के तकरीबन 200 घर जल चुके हैं. यहाँ रहने वाले 700 लोगों को शहर से बाहर निकाला गया है. इनमें से ज्यादातर ने एक स्थानीय कम्यूनिटी कॉलेज में शरण ले रखी है.
यार्नेल में लगी आग. (30 जून 2013), समाचार एजेंसी एपी
इमेज कैप्शन, सूखी हुई घास ने तेजी से फैलती हुई जंगल की इस आग को एक तरह से खुराक दे दी. अब तक एक हजार एकड़ से ज्यादा जमीन इस आग की चपेट में आ चुकी है.
यार्नेल के आसमान से आग को बुझाने की कोशिश में लगा एक विमान. (30 जून 2013), समाचार एजेंसी एपी
इमेज कैप्शन, इस आग को बुझाने के लिए 200 दमकल कर्मचारी लगातार संघर्ष कर रहे हैं. उनकी मदद के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं.
यार्नेल की एक सड़क से गुजरता हुई दमकल गाड़ी. (30 जून 2013), समाचार एजेंसी एपी
इमेज कैप्शन, एरिजोना और कैलिफोर्निया सहित अमरीका के पश्चिमी हिस्सों में स्थित जंगलों की आग से भयानक स्थिति बनी हुई है. सप्ताहांत में यहाँ का तापमान बहुत ही बढ़ गया था. इन इलाकों में सूखे हुए जाड़े के मौसम के बाद भीषण गर्मी के हालात बन गए हैं.