बाघ को घर में पालने वाला शख़्स

प्रकाशित

घर में बाघ को दूध पिलाने की तस्वीर, पांडा के नन्हे बच्चे और मंगल ग्रह की बेहद रहस्यमयी तस्वीरें. ग़ौर से देखें तो विज्ञान पल-पल रोमांचित करता है.

दूध पीता बाघ
इमेज कैप्शन, ब्राज़ील में अपने घर में पाले गए दो साल के बाघ को बोतल से दूध पिलाते अरी बोरगेस. उन्हें अपने घर पर जंगली जानवर रखने के लिए क़ानूनी लड़ाई का सामना करना पड़ रहा है. फ़ोटो: एपी
रूसी रॉकेट प्रोटॉन
इमेज कैप्शन, क़ज़ाकिस्तान के बैंकुवर अंतरिक्ष केंद्र पर खड़ा रूस का रॉकेट प्रोटॉन. यह रॉकेट सोमवार को एक सैटेलाइट को लेकर अंतरिक्ष रवाना होगा. फ़ोटो : एएफ़पी
दक्षिण कोरियाई एफ़-16 लड़ाकू विमान
इमेज कैप्शन, दक्षिण कोरिया के सशस्त्र बलों की 65वीं वर्षगांठ के अवसर पर सिओल के ऊपर उड़ान भरता एक एफ़-16 लड़ाकू विमान. फ़ोटो: एएफ़पी
दक्षिण पश्चिम चीन के चेंगडू के एक पांडा प्रजनन केंद्र में पांडा के बच्चों को पालने में रखते वैज्ञानिक. इस साल वहाँ 14 पांडा पैदा हुए हैं. फ़ोटो : एएफ़पी
इमेज कैप्शन, दक्षिण पश्चिम चीन के चेंगडू के एक पांडा प्रजनन केंद्र में पांडा के बच्चों को पालने में रखते वैज्ञानिक. इस साल वहाँ 14 पांडा पैदा हुए हैं. फ़ोटो : एएफ़पी
चीनी रोबोट
इमेज कैप्शन, चीन के हेफ़ेई में आयोजित एक प्रदर्शनी में एक विशालकाय रोबोट की जाँच-पड़ताल करते कर्मचारी. यहाँ 30 रोबोट प्रदर्शित किए गए, इनमें से अधिकतर कार के पुर्जों से बने हैं. फ़ोटो : एएफ़पी
कंप्यूटर स्क्रीन के सामने एक पुरानी मछली के जीवाश्म का टुकड़ा दिखाते एक चीनी प्रोफ़ेसर. फ़ोटो : रॉयटर्स
इमेज कैप्शन, कंप्यूटर स्क्रीन के सामने एक पुरानी मछली के जीवाश्म का टुकड़ा दिखाते एक चीनी प्रोफ़ेसर. फ़ोटो : रॉयटर्स
अंतरराष्ट्रीय अंतरीक्ष स्टेशन
इमेज कैप्शन, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ता चालक दल के तीन नए सदस्यों को लेकर गया रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज़. फ़ोटो : नासा
नई दिल्ली में फ़ॉगिंग
इमेज कैप्शन, नई दिल्ली में मच्छरों से बचाव के लिए छोड़े जा रहे धुएं के बीच से होकर गुज़रते बच्चे. फ़ोटो : एएफ़पी
मंगल ग्रह की सतह
इमेज कैप्शन, अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के उपग्रह के ज़रिए ली गई मंगल ग्रह की सतह की तस्वीर. फ़ोटो : एएफ़पी