सीरिया, कूटनीति और आलू...

प्रकाशित

ख़रगोश और कछुए की दौड़ में कौन जीता, कहां पड़ रही है गर्मी और कूटनीति के कुछ रंग. देखिए दुनिया भर से कुछ ख़ास तस्वीरें.

भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े
इमेज कैप्शन, अमरीका में कथित वीज़ा फर्ज़ीवाड़े मामले में आरोप झेल रही भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े वापस भारत लौट आई हैं.
इंडोनेशिया
इमेज कैप्शन, इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में माउंट साइनाबंग लावा और राख़ उगल रहा है. 400 साल तक शांत रहने के बाद वर्ष 2010 में और फिर पिछले वर्ष सितंबर से ये ज्वालामुखी सक्रिय हुआ.
उत्तरी चीन में कछुए और खरगोश की दौड़
इमेज कैप्शन, उत्तरी चीन में ख़रगोश और कछुए के बीच हुई स्कीइंग प्रतियोगिता में खरगोश ने कछुए को पछाड़ दिया.
चीन में जमी हुई नदी
इमेज कैप्शन, चीन के शैन्शी प्रांत में आधी जमी हुई नदी में छलांग लगाने के लिए वाकई हिम्मत की दरकार है.
ऑस्ट्रेलिया में गर्मी
इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया में अगले कुछ दिनों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है. मेलबर्न में लोग गर्मी से राहत पाने की कोशिश में लगे हैं.
भारत प्रशासित कश्मीर, पैगंबर हज़रत मोहम्मद
इमेज कैप्शन, पैगंबर हज़रत मोहम्मद के जन्मदिन के मौक़े पर भारत प्रशासित कश्मीर में इबादत करती महिलाएं
रूस की राजधानी मॉस्को में लगी प्रदर्शनी
इमेज कैप्शन, रूस की राजधानी मॉस्को में लगी प्रदर्शनी के दौरान दिखाया गया है एक ऐसा घर जहां गुरुत्वाकर्षण को मात दी जा सकती है. हालांकि यह कैमरे की मदद से हुआ है.
ग़ज़ा, स्नातक, कार्यक्रम
इमेज कैप्शन, ग़ज़ा में एक छात्र स्नातक पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में बाधा प्रशिक्षण कोर्स के दौरान
मिस्र में नए संविधान पर जनमत संग्रह
इमेज कैप्शन, मिस्र में नए संविधान पर जनमत संग्रह चल रहा है. क़ाहिरा में अपना मत देने पहुंचे कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पोप तावाद्रोस द्वितीय
अमरीका, जॉन केरी. रूस, सर्गेई लावरोव, पेरिस
इमेज कैप्शन, सीरिया के लिए शांति योजना पर बातचीत के लिए पेरिस में अमरीकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ को इदाहो आलू भेंट किया. कैरी का कहना था कि अपनी पिछली मुलाक़ात में लावरोफ़ ने अमरीकी राज्य इदाहो से निर्यात होने वाले प्रसिद्ध आलू का ज़िक्र किया था.