इमेज कैप्शन, अर्जेंटीना की राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज़ डी किर्चनर ने पिछले डेढ़ महीने में पहली बार आम जनता से रूबरू हुईं. सिर की सर्जरी के बाद उनकी बीमारी को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे. उनके सैकड़ों समर्थकों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया.
इमेज कैप्शन, एडगर तमायो के दोस्त और उनके परिवार वाले मेक्सिको के उनके घर में प्रार्थना कर रहे हैं. मेक्सिको की सरकार और अमरीकी सरकार के विरोध के बावजूद अमरीकी राज्य टेक्सास ने उन्हें फाँसी दे दी.
इमेज कैप्शन, इटली के जहाज़ कोस्टा कोंकार्डिया जहाज के अवशेष जो कि साल 2012 में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस दुर्घटना में 32 लोगों की मौत हो गई थी.
इमेज कैप्शन, मनीला के एक बंदरगाह पर वियतनाम से फिलीपींस भेजे गए चावल को जहाज से उतारते श्रमिक.
इमेज कैप्शन, यूक्रेन के विपक्षी नेताओं ने बातचीत विफल हो जाने के बाद राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच को अल्टीमेटम दे दिया है. बुधवार को राजधानी कीव में पुलिस के साथ हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई.
इमेज कैप्शन, मेलबर्न में हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपेन टूर्नामेंट में दो फोटोग्राफर विभिन्न पोजीशंस में तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहे हैं.
इमेज कैप्शन, जापान में एक व्यक्ति अपने हाथ में समूची नाम की एक ख़ास मिठाई लिए हुए है.
इमेज कैप्शन, ब्रितानी अभिनेत्री डेम एंजेला लेंसबरी एक थियेटर में अभिनय के लिए तैयारी कर रही हैं. पिछले चालीस साल में लंदन के किसी थियेटर में उनका ये पहला प्रदर्शन होगा.