स्पेन में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेले का आनंद और अन्य तस्वीरें
इमेज कैप्शन, स्पेन की राजधानी मैड्रिड में पर्यटक कृत्रिम धारा का आनंद उठा रहे हैं
इमेज कैप्शन, लंदन की नेशनल गैलरी 1888 और 1889 की बनी सूरजमुखी की दो तस्वीरों के बीच में खड़ा है ये गार्ड. ये दोनों तस्वीरें एक साथ करीब छह दशक बाद वहां प्रदर्शित की गई हैं.
इमेज कैप्शन, सीरियाई शहर एलेप्पो में सरकारी सैनिक जगह जगह तलाशी ले रहे हैं. तीन साल के दौरान पहली बार विद्रोही और सरकार संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में बातचीत को राजी हुए हैं.
इमेज कैप्शन, यूक्रेन की राजधानी कीव में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह इसी तरह के बैरियर लगा दिए.
इमेज कैप्शन, मिस्र के पुलिस अधिकारी उस समय अचंभित रह गए जब राजधानी काहिरा में पुलिस मुख्यालय के बाहर एक धमाका हुआ. इस धमाके में चार लोगों की मौत हो गई.
इमेज कैप्शन, भारत की सानिया मिर्ज़ा और उनके पार्टनर रोमानिया के होरिया टिकाउ ऑस्ट्रेलियन ओपेन के मिक्स्ड डबल्स वर्ग में अपने ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेल रहे एक मैच के दौरान
इमेज कैप्शन, बीजिंग में एक व्यक्ति कुंगफू खिलाड़ी अपना प्रदर्शन कर रहा है.
इमेज कैप्शन, कनाडा में एक वृद्ध व्यक्ति के घर में आग लग गई थी, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए अग्निशमन दल के लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि घर के अवशेषों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई थी.