क्या ख़त्म हो रही है मंदी?
प्रकाशित
दुनिया भर के शीर्ष नेता स्विट्ज़रलैंड के खूबसूरत पहाड़ी शहर दावोस में जमा हैं.
वर्ल्ड इकॉनॉमिक फ़ोरम की बैठक वैसे तो वहाँ हर साल होती है, मगर इस बार लंबे अंतराल के बाद पहली बार दुनिया भर की अर्थव्यवस्था को लेकर उम्मीद की कोंपलें नज़र आ रही हैं.
हालांकि ढेर सारी चिंताएँ और आशंकाएँ अब भी बरक़रार हैं - जिनके हल के लिए दुनिया भर की नज़रें टिकी हैं भारत और ब्राज़ील जैसे देशों में होने वाले विकास पर.
बीबीसी ग्लोबल इंडिया की ख़ास रिपोर्ट.