न्यूज़ीलैंड दौराः वनडे सिरीज़ में ढेर हुए धोनी के धुरंधर

प्रकाशित

नए साल के पहले विदेशी दौरे पर भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. भारतीय टीम जीत का खाता खोलने को तरसती रही और न्यूजलैंड ने 4-0 से सिरीज़ अपने नाम कर ली.

भारत का न्यूज़ीलैंड दौरा, वेलिंग्टन, न्यूजीलैंड
इमेज कैप्शन, न्यूज़ीलैंड ने वेलिंग्टन में खेले गए सिरीज़ के पांचवे और आख़िरी वनडे में पहले बैटिंग करते हुए भारत को जीत के लिए 304 रनों का लक्ष्य दिया था.
भारत का न्यूज़ीलैंड दौरा, वेलिंग्टन, न्यूजीलैंड
इमेज कैप्शन, न्यूज़ीलैंड की तरफ से रॉस टेलर ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 102 रन बनाए.
भारत का न्यूज़ीलैंड दौरा, वेलिंग्टन, न्यूजीलैंड
इमेज कैप्शन, न्यूजीलैंड ने पहले मैच से आख़िरी वन डे तक अपना दबदबा बनाए रखा. भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेला गया तीसरा तीसरा वन डे टाई रहा था.
भारत का न्यूज़ीलैंड दौरा, वेलिंग्टन, न्यूजीलैंड
इमेज कैप्शन, रवींद्र जडेजा वेलिंग्टन में खेल गए आख़िरी मैच के दौरान एलबीडब्लू की अपील करते हुए.
भारत का न्यूज़ीलैंड दौरा, वेलिंग्टन, न्यूजीलैंड
इमेज कैप्शन, भारत को जीत के लिए 304 रनों का लक्ष्य मिला था.
भारत-न्यूज़ीलैंड दौरा, वेलिंग्टन, न्यूजीलैंड
इमेज कैप्शन, भारतीय टीम 303 रन के जवाब में 216 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.
भारत-न्यूज़ीलैंड दौरा, वेलिंग्टन, न्यूजीलैंड
इमेज कैप्शन, न्यूज़ीलैंड दौरे पर किस्मत के धनी माने जाने वाले धोनी ने बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों के प्रदर्शन सुधारने और दिमाग का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी. लेकिन न्यूजीलैंड की टीम के प्रदर्शन के आगे भारतीय टीम बेबस नज़र आई.
भारत-न्यूज़ीलैंड दौरा, वेलिंग्टन, न्यूजीलैंड
इमेज कैप्शन, भारत की तरफ से सबसे ज़्यादा रन विराट कोहली ने बनाए. कोहली ने 78 गेंदों पर 82 रन बनाए.