पुर्तगाल के तट पर 'नज़ारे' लाइटहाउस तक पहुँचतीं विशालकाय लहरों को देखते लोग.
इमेज कैप्शन, पुर्तगाल के तट पर नज़ारे लाइटहाउस तक पहुँचतीं बड़ी- बड़ी लहरों को देखते लोग.
इमेज कैप्शन, रविवार को यमन की राजधानी सना में हुए तीन विस्फोटों में से एक विस्फोट स्थल से गुजरते स्कूली बच्चे. इनमें से दो धमाके रक्षा मंत्रालय और केंद्रीय बैंक के पास हुए जबकि एक मोर्टार बम उस इलाक़े में फटा जहां फ्रांसीसी दूतावास और पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह का घर स्थित है.
इमेज कैप्शन, उत्तर प्रदेश के बिजनौर ज़िले में बारहपुर गाँव के पास एक बाघ के पंजों के निशान लेता एक भारतीय वन रक्षाकर्मी. माना जा रहा है कि इसी बाघ ने दिसंबर 2013 से अब तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आठ लोगों को मार डाला है.
इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के क़बीलाई इलाक़ों में तालिबान और सेना के बीच चल रही लड़ाई के कारण विस्थापित हुए लोग. ये लोग इस्लामाबाद के बाहरी इलाक़ों में भारी बारिश के दौरान पानी भरने से बचने के लिए नालियों को साफ़ कर रहे हैं.
इमेज कैप्शन, तुर्की के केप हेलस में प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान मारे गए सैनिकों के लिए बने स्मृति स्मारक के नीचे से गुजरते लोग.
इमेज कैप्शन, इंडोनेशिया के उत्तर में स्थित सुमात्रा में माउंट सिनाबंग ज्वालामुखी फटने के बाद राहत कार्य जारी हैं. ज्वालामुखी फटने के कारण यहाँ कम से कम 15 लोग मारे गए हैं.
इमेज कैप्शन, लंदन में ब्रितानी कलाकार रिचर्ड डीकन 'आउट ऑफ़ आर्डर 2003' नाम की अपनी कलाकृति के सामने खड़े हुए.
इमेज कैप्शन, रूस की महिला आइस हॉकी टीम इस महीने होने वाले सोची विंटर ओलिंपिक्स के लिए शाभ्या एरेना में एक प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लेते हुए.
इमेज कैप्शन, इंग्लैंड में ब्रितानी गैस नेशनल कप के तीसरे दिन इंग्लैंड के डाइवर जेम्स डैनी छलांग लगाते हुए.
इमेज कैप्शन, सीटल सीहॉक ने डेनवर ब्रॉन्कोस को 48-3 हरा कर सुपर बाउल टूर्नामेंट में अपना दबदबा क़ायम किया. पहली बार सुपर बाउल का आयोजन खुले में ठंड में हुआ.