आरक्षण पर पुनर्विचार?

प्रकाशित

आठ फरवरी का बीबीसी इंडिया बोल सुनिए मोहन लाल शर्मा से

कांग्रेस के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने हाल में जब जाति के आधार पर आरक्षण को ख़त्म करने की मांग की तो लोग उन पर टूट पड़े.

भाजपा ने कहा कि ये बयान जानबूझ कर दिया गया है ताकि मतदाताओं का ध्यान सरकार पर लग रहे भ्रष्टाचार जैसे आरोपों से हटाया जा सके.

मायावती ने भी इसे कांग्रेस पार्टी का बयान माना है और पार्टी से आरक्षण पर अपना पक्ष साफ़ करने की मांग की है.

सोनिया गांधी ने आरक्षण पर कांग्रेस का रुख़ साफ़ करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इसे ख़त्म करने का कोई इरादा नहीं रखती.

कार्यक्रम में बहस हुई आर्थिक आधार पर आरक्षण की ज़रुरत या फिर समाप्त किए जाने की जरूरत पर.

बहस में हिस्सा लिया इंडिया टुडे के मैनेजिंग एडिटर दिलीप मंडल और यूथ फॉर इक्वेलटी के डॉ कौशल ने