आज तो बबलू हैप्पी है

प्रकाशित

रविवार का दिन यानी छुट्टी का दिन, कोई ख़ुश क्यों न हो भला! तो लुत्फ़ उठाइए छुट्टी का और हफ्तेभर की कुछ उम्दा तस्वीरों का भी.

शुभंकर प्रतीक
इमेज कैप्शन, तस्वीर में नज़र आ रहे जनाब 2014 के कैरीबियाई बेसबॉल सिरीज़ के शुभंकर प्रतीक हैं.
डेविड कैमरन
इमेज कैप्शन, ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और इंग्लैंड के पूर्व फ़ुटबॉल खिलाड़ी गैरी लिनकर बर्मिंघम के एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से बतियाते हुए.
यूक्रेन
इमेज कैप्शन, यूक्रेन की राजधानी कीएफ़ के इंडिपेन्डेंस स्क्वॉयर पर मिठाई बेचती महिला.
न्यूयॉर्क
इमेज कैप्शन, यह मज़दूर अपना काम ख़त्म कर चुका है. दृश्य न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन का.
अटलांटिक तट
इमेज कैप्शन, अटलांटिक तट पर स्पेन का एक ख़ाली मालवाहक जहाज़ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
दक्षिण सूडान
इमेज कैप्शन, दक्षिण सूडान के इस व्यक्ति के चेहरे और सीने पर गोली मारी गई थी. देश में बीते साल दिसम्बर से विद्रोही सैन्य गुटों के बीच हिंसा जारी है.
फ्रांस
इमेज कैप्शन, फ्रांस के पश्चिमी इलाकों में आए ज़बर्दस्त तूफ़ान की वजह से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं.
बोस्निया हर्जेगोविना
इमेज कैप्शन, बोस्निया हर्जेगोविना में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी इमारत में आग लगा दी.
सोची
इमेज कैप्शन, रूस के सोची शहर में शीतकालीन ओलंपिक खेल आरंभ हो चुके हैं.
माउंट सिनाबुंग
इमेज कैप्शन, इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी सक्रिय है जो अब तक कम से कम 16 लोगों की जान ले चुका है.
इंग्लैंड
इमेज कैप्शन, इंग्लैंड के मूरलैंड में बाढ़ का पानी कब्रिस्तान में भी दाख़िल हो गया है.
दक्षिण अफ्रीका
इमेज कैप्शन, दक्षिण अफ्रीका के जोहानेसबर्ग में एक दुर्घटना में मारे गए अपने साथी के शोक में जमा हुए खदान मज़दूर.