दो दिलों के साथ नज़र आईं प्रियंका..

प्रकाशित

कहाँ व्यस्त हैं अमीषा और प्रियंका दो दिलों के साथ कहाँ नज़र आईं. फ़िल्मी दुनिया की हलचल तस्वीरों में देखिए.

अमीषा पटेल
इमेज कैप्शन, अभिनेत्री अमीषा पटेल अपनी आने वाली फ़िल्म 'देशी मैजिक' की तैयारियों में व्यस्त हैं. मुंबई में वह फ़िल्म प्रमोशन के एक कार्यक्रम में नज़र आईं.
रवि किशन, ज़ायद ख़ान और साहिल श्राफ़
इमेज कैप्शन, इस कार्यक्रम में उनके साथ अभिनेता रवि किशन, ज़ायद ख़ान और साहिल श्राफ़ भी मौजूद थे.
दीपिका पादुकोण
इमेज कैप्शन, दीपिका पादुकोण बॉलीवुड फ़िल्मों में सफलता के नए कीर्तिमान रच रही हैं. मुंबई में फ़िल्म फेयर अवॉर्डस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची.
प्रियंका चोपड़ा
इमेज कैप्शन, बॉलीवुड अभिनेत्रियों के दिल और अफ़वाहों का पुराना साथ रहा है. एक कार्यक्रम के दौरान प्रियंका चोपड़ा दो दिलों के साथ नज़र आईं.
प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह
इमेज कैप्शन, इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा को फ़िल्म 'गुंडे' के प्रमोशन के लिए आयोजित कार्यक्रम में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के साथ प्रियंका चोपड़ा कुछ यूं नज़र आईं.
आमिर ख़ान
इमेज कैप्शन, अभिनेता आमिर ख़ान मुंबई में पुस्तक लांच के एक कार्यक्रम के दौरान अपने अलहदा अंदाज में.
 मीरा चोपड़ा
इमेज कैप्शन, अभिनेत्री मीरा चोपड़ा अपनी आने वाली फ़िल्म 'गैंग्स ऑफ़ द घोस्ट' के ट्रेलर लांच के मौके पर. इस फ़िल्म का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया है.
माही गिल
इमेज कैप्शन, इस मौके पर उनके साथ अभिनेत्री माही गिल भी मौजूद थीं.
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा शाकाहार और मछलियों से दोस्ती की गुजारिश करते हुए.
इमेज कैप्शन, अभिनेत्री ऋचा चड्ढा शाकाहार और मछलियों से दोस्ती की गुजारिश करते हुए.