तय कीजिए तस्वीरों का सफ़र जो बयां करती हैं ख़बरें, ख़बरें जो घट रही हैं पल-पल.
इमेज कैप्शन, लीबिया की राजधानी त्रिपोली में यह लड़की जश्न मना रही है. जश्न कर्नल गद्दाफ़ी को सत्ता से हटाए जाने का. गद्दाफ़ी को तीन साल पहले 17 फरवरी को सत्ता से हटाया गया था.
इमेज कैप्शन, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी.
इमेज कैप्शन, रूस के सोची शहर में चल रहे शीतकालीन ओलंपिक खेलों के दौरान पुरुषों की स्नोबोर्ड क्रॉस स्पर्धा का दृश्य.
इमेज कैप्शन, अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में मक्के के दानों को आंच पर फोड़कर पॉपकॉर्न बनाता एक दुकानदार.
इमेज कैप्शन, दक्षिण कोरिया में धराशायी हुए एक ऑडिटोरियम के मलबे में दबी बच्ची. इंतज़ार मदद का.
इमेज कैप्शन, यूक्रेन में सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज़ हो गए हैं.
इमेज कैप्शन, आव्रजन पर इसराइली नीति को लेकर दक्षिणी नेगेव में होलोट बंदी केंद्र के बाहर प्रदर्शन करते अफ्रीकी लोग.