दरवाज़े के उस पार क्या है...

प्रकाशित

घर है तो दरवाज़ा होगा ही. लेकिन दरवाज़ा है तो घर भी होगा यह तय नहीं है और दरवाज़ा दीवारों के बीच ही होगा, इसकी भी गारंटी नहीं. आइए देखिए दरवाज़ों की दुनिया.

दरवाज़े
इमेज कैप्शन, हर हफ़्ते बीबीसी एक ख़ास विषय पर अपने पाठकों की खींची तस्वीरें प्रकाशित करता है. इस बार का विषय था दरवाज़े और इसकी शुरुआत निकोला कॉलिन्स की लोवा, अमरीका में खींची गई देस मॉइन्स रिवर की फ़ोटो के साथ.
दरवाज़े
इमेज कैप्शन, एंड्रिया ऑनेट अपनी इस तस्वीर के बारे में कहती हैं, "कुस्को, पेरू में ओलांटायटांबो पुरातात्विक स्थल पर बना घर का रास्ता."
दरवाज़े
इमेज कैप्शन, जॉनी अंडरवुड बताते हैं, "मैं कैनेरी द्वीप पर फ़्यूटेवेंचुरा में रहता हूं. यह तस्वीर मैंने द्वीप के दक्षिणी हिस्से में कॉफ़ेटे तट पर ली है. हम वहां पूरा दिन रहे और सूरज के ढलने का इंतज़ार करते रहे. ये दरवाज़े तट पर एक कब्रिस्तान में खुलते हैं."
दरवाज़े
इमेज कैप्शन, ह्यूगो टालबॉट कहते हैं, "रोमानिया के ब्रासोव शहर में इस दरवाज़े पर पड़ रही रोशनी से ही इतनी साफ़ और सुंदर तस्वीर आ सकती है."
दरवाज़े
इमेज कैप्शन, सामांथा स्कैलन, "मैंने यह तस्वीर पिछले गुरुवार को विंचेस्टर में तब ली थी जब मैं अपने बच्चों के साथ घूमने गई थी. ये दरवाज़े विंचेस्टर कैथेड्रल के हैं. मुझे दरवाज़ों के लाल रंग और सैंडस्टोन का विरोधाभास बेहद पसंद आया."
दरवाज़े
इमेज कैप्शन, वीरेंद्र पी सिंह, "ये सभी नीले दरवाज़े मिस्र के सैंटोरिनी में पहाड़ों को खोदकर बनाए गए गुफ़ा घरों के हैं."
दरवाज़े
इमेज कैप्शन, लिंडा दारूवाला, "लिटिल हैंपटन, ससेक्स में बीचफ़्रंट कैफ़े के दरवाज़े."
दरवाज़े
इमेज कैप्शन, मृगांक कालिता, "यूनान के मिलोस की राजधानी प्लाका की सबसे ऊंची जगह कास्त्रो में विचारवान और खिलंदड़ छायाओं के बीच चर्च के दरवाज़े ही निर्लिप्त नज़र आ रहे हैं."
दरवाज़े
इमेज कैप्शन, ह्यूगो टालबोट, "बर्लिन में चल रही तोड़फोड़ बगल में खड़ी इमारत के हर दरवाज़े की जगह नज़र आ रही है."
दरवाज़े
इमेज कैप्शन, रॉडा रिचर्डसन, "शंघाई के पुराने शहर का एक हिस्सा तोड़ दिया गया है. यह दरवाज़ा तोड़ने की जगह पर जाने का रास्ता हैं."
दरवाज़े
इमेज कैप्शन, एन वीलैंड, "येलोस्टोन पार्क से गाड़ी में जाते हुए मुझे और मेरे पति को डुबॉएस नाम के छोटे से कस्बे में यह लंबे सींगों वाली हड्डी के आकार का अनोखा दरवाज़ा दिखा."
और अंत में मनीष मल्होत्रा का यह फोटो जिसमें दरवाज़ा रंगों का एक कैनवास नज़र आ रहा है.
इमेज कैप्शन, और अंत में मनीष मल्होत्रा का यह फोटो जिसमें दरवाज़ा रंगों का एक कैनवास नज़र आ रहा है.