दिल थाम लीजिए हुजूर!

प्रकाशित

रोमांचक और साहसपूर्ण खेलों को देखना सभी पसंद करते हैं, लेकिन चीन में चल रहे वर्ल्ड एक्सट्रीम गेम्स में मोटर साइकिल से किए गए स्टंट को देखना कमज़ोर दिल वालों के लिए नहीं था.

शंघाई वर्ल्ड एक्सट्रीम गेम्स
इमेज कैप्शन, चीन के शंघाई में वर्ल्ड एक्सट्रीम गेम्स का आयोजन किया गया. इस दौरान खिलाड़ियों के रोमांचक कारनामे देखकर लोग दंग रह गए.
शंघाई वर्ल्ड एक्सट्रीम गेम्स
इमेज कैप्शन, इन खेलों में दुनिया के क़रीब 30 देशों के 200 से अधिक बेहतरीन स्पोर्ट्स एथलीट शामिल हुए.
शंघाई वर्ल्ड एक्सट्रीम गेम्स
इमेज कैप्शन, इस दौरान बीएमएक्स फ्रीस्टाइल, एग्रेसिव इन-लाइन, स्केटबोर्डिंग, स्पीड क्लाइबिंग और इंटरनेशनल फ्रीस्टाइल मोटोक्रॉस स्पर्धा का आयोजन किया गया.
शंघाई वर्ल्ड एक्सट्रीम गेम्स
इमेज कैप्शन, प्रतिस्पर्धा के दौरान एक खिलाड़ी ने मोटोक्रॉस जंप के दौरान शंघाई स्काई लाइन से छलांग लगाई.
शंघाई वर्ल्ड एक्सट्रीम गेम्स
इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया के जानेमाने राइडर माइकल नॉरिस और योएल ब्राउन ने दर्शकों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया.
शंघाई वर्ल्ड एक्सट्रीम गेम्स
इमेज कैप्शन, तीन मई तक चलने वाले इन खेलों में विंस बायरन, एंडी मैकडोनाल्ड, पियरे-ल्यूक गैगनॉन, मिशेल ब्रूस्को, जापान के यासुतोको ब्रदर्स और चीन के यीजूंग जैसे खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.
शंघाई वर्ल्ड एक्सट्रीम गेम्स
इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया के योएल ब्राउन वर्ल्ड एक्सट्रीम गेम्स में करतब दिखाते हुए.