आठवें चरण का मतदान

प्रकाशित

लोकसभा चुनाव के आठवें चरण के मतदान में सात राज्यों की 64 लोकसभा सीटों और आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 सीटों के लिए मतदान.

बिहार, सारण के जगन्नाथ घाट का मतदान केंद्र
इमेज कैप्शन, सारण के जगन्नाथ घाट के मतदान केंद्र के भीतर का दृश्य. मतदान के लिए लोग मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढते हुए दिखे. यहां से बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी उम्मीदवार हैं.
बिहार के सोनपुर में महिला मतदाता
इमेज कैप्शन, सोनपुर में भी महिला मतदाताओं का उत्साह देखा गया. बिहार में सात लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है.
शिमला में मतदाता
इमेज कैप्शन, शिमला के नजदीक संधू में गांव के छोटे से स्कूल में लोग मतदान के लिए कतार में खड़े हैं.
शिमला में मतदाता
इमेज कैप्शन, हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर वोटिंग हो रही है.
हाजीपुर में लोकसभा के आठवें चरण का मतदान होने के कारण रेलवे स्टेशन वीरान दिखाई दे रहा है.
इमेज कैप्शन, हाजीपुर में लोकसभा के आठवें चरण का मतदान होने के कारण रेलवे स्टेशन वीरान दिखाई दे रहा है.
हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सं
इमेज कैप्शन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी और बेटे. वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह मंडी विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं.
मतदान की औपचारिकताएं पूरी करते श्याम सिंह नेगी.
इमेज कैप्शन, हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में मतदान की औपचारिकताएं पूरी करते देश के सभी आम चुनावों में मतदान करने वाले श्याम सिंह नेगी.
मतदान से पहले श्याम सिंह नेगी को पुरस्कृत करते चुनाव अधिकारी.
इमेज कैप्शन, मतदान से पहले श्याम सिंह नेगी को पुरस्कृत करते चुनाव अधिकारी.
हिमाचल प्रदेश के एक मतदान केंद्र पर मतदान के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं.
इमेज कैप्शन, हिमाचल प्रदेश के एक मतदान केंद्र पर मतदान के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं.
फ़ैज़ाबाद के एक मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की क़तार
इमेज कैप्शन, फ़ैज़ाबाद में मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की क़तार लग गई. शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं.
फ़ैज़ाबाद के एक मतदान केंद्र के बाहर एक बूथ पर मतदाता सूची में अपना नाम खोजते मतदाता.
इमेज कैप्शन, मतदाताओं की सुविधा के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने मतदान केंद्रों के बाहर अपने बूथ लगा रखे हैं. फ़ैज़ाबाद के एक मतदान केंद्र के बाहर एक बूथ पर मतदाता सूची में अपना नाम खोजते मतदाता.
पश्चिम गोदावरी ज़िले के एक मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की क़तार.
इमेज कैप्शन, लोकसभा के साथ-साथ आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है. राज्य के पश्चिम गोदावरी ज़िले के एक मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की क़तार.
पश्चिम गोदावरी ज़िले के एक मतदान केंद्र के बाहर लगी मतदाताओं की क़तार.
इमेज कैप्शन, मतदान को लेकर हर आयु वर्ग के मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है. पश्चिम गोदावरी ज़िले के एक मतदान केंद्र के बाहर लगी मतदाताओं की क़तार.
राम विलास पासवान
इमेज कैप्शन, अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोक जनशक्ति पार्टी नेता रामविलास पासवान.
मुस्लिम महिलाएं
इमेज कैप्शन, क़तार में खड़ी ये महिलाएं एवीएम मशीन के ज़रिए अपना फ़ैसला देने का इंतज़ार कर रही हैं.
युवा मतदाता
इमेज कैप्शन, हाजीपुर के एक बूथ पर मतदान करने के बाद ये युवा मानो कह रहे हैं कि इस बार हम भी चुन रहे हैं अपनी सरकार.
हाजीपुर में मतदान
इमेज कैप्शन, हाजीपुर में हल्की बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है जिससे क़तार में खड़े मतदाताओं को राहत मिल रही है.
बारामूला
इमेज कैप्शन, भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. यहाँ सड़कों पर सन्नाटा पसरा है.
किशोर मतदाता
इमेज कैप्शन, सुल्तानपुर संसदीय सीट के लैय्यागंज पोलिंग बूथ पर इन किशोरियों ने पहली बार मताधिकार का इस्तेमाल किया.