तय कीजिए तस्वीरों का सफ़र, लद्दाख से गज़ा, गज़ा से अमरीका वाया इसराइल. और भी बहुत कुछ.
इमेज कैप्शन, अमरीका के मैसाचुसेट्स में ये कोई योग की क्लास नहीं है, ये दरअसल सर्कस की ट्रेनिंग हो रही है.
इमेज कैप्शन, दक्षिण कोरिया में कुछ दिनों पहले एक नाव डूबी थी जिसमें 200 से अधिक लोग मारे गए थे. प्रधानमंत्री जंग हुन वान ने नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए त्यागपत्र दे दिया है. लेकिन लोग अभी भी ग़ुस्सा है. पुलिस ऐसे ही एक प्रदर्शनकारी को पकड़ने की कोशिश कर रही है जो चाहते हैं कि राष्ट्रपति को भी इस मामले की वजह से इस्तीफ़ा देना चाहिए.
इमेज कैप्शन, मैड्रिड ओपन के दौरान चीन की ली ना के ख़िलाफ़ शॉट लगाती अमरीकी खिलाड़ी स्लोएन स्टेफेंस.
इमेज कैप्शन, ये तस्वीर आई है इसराइल से. मौका है नाज़ी जर्मनी पर वर्ष 1945 में सहयोगी देशों की जीत की वर्षगांठ का. नज़र आ रहे हैं वो सिपाही जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लिया था.
इमेज कैप्शन, इसराइली जेलों में भूख हड़ताल कर रहे फ़लस्तीनी क़ैदियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए गज़ा सिटी में प्रदर्शन किया गया. तस्वीर में नज़र आ रहे फ़लस्तीनी व्यक्ति भी इसी प्रदर्शन में शामिल होने आए थे.
इमेज कैप्शन, मिस्र में राजधानी काहिरा से दक्षिण में लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर पुरातात्विक महत्व की कुछ चीज़ें मिली हैं.
इमेज कैप्शन, भारत में लद्दाख स्थित बौद्ध विहार का दृश्य.