इतिहास में खुलती खिड़की

प्रकाशित

द अमेरिकन म्यूज़ियम ऑफ़ नेचुरल हिस्ट्री ने कुछ ऐतिहासिक तस्वीरें जारी की हैं. इनमें दुनिया के अलग-अलग कोनों की संस्कृति और इतिहास झलकते हैं.

इतालवी महिला, एलिस आईलैंड
इमेज कैप्शन, द अमेरिकन म्यूज़ियम ऑफ़ नेचुरल हिस्ट्री की रिसर्च लाइब्रेरी के विशेष संग्रह की ख़ास संरक्षित तस्वीरों का ऑनलाइन डेटाबेस शुरू किया गया है. तस्वीर में दिख रही हैं न्यूयॉर्क के एलिस आईलैंड में एक इतालवी महिला.
जापान का फूजी पर्वत और नाव चलाता एक व्यक्ति.
इमेज कैप्शन, यह संग्रह अब तक आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं था. इसमें पूरी दुनिया की कई संरक्षित तस्वीरें, रेखाचित्र और मेमोरेबिलिया शामिल हैं. तस्वीर में जापान का फूजी पर्वत और नाव चलाता एक व्यक्ति.
ओल्सेन ओर 'बकशॉट' जो मंगोलिया में हो रही पुरातात्विक खुदाई में मांसाहारी डायनासोर का पिछले पांव निकाल रहे
इमेज कैप्शन, संग्रह में ग्लास लैंटर्न स्लाइड्स का भी एक संग्रह शामिल है. इनमें सांस्कृतिक, पुराकालिक, जीव वैज्ञानिक, वानस्पतिक सूचनाओं को दिखाया गया है. स्लाइड्स ग्रीनलैंड, मंगोलिया और केन्या जैसे इलाक़ों की हैं. तस्वीर में दिख रहे हैं ओल्सेन ओर 'बकशॉट' जो मंगोलिया में हुई एक पुरातात्विक खुदाई में मांसाहारी डायनासोर के पिछले पांव निकाल रहे हैं.
रॉय चैपमैन एंड्रयूज़ एंड जॉर्ज ओल्सेन और डायनासोर के अंडे
इमेज कैप्शन, तस्वीर में दिख रहे हैं रॉय चैपमेन एंड्रयूज़ और जॉर्ज ओल्सेन और उनके पीछे दिख रहे हैं डायनासोर के दर्जनों अंडे. यह तस्वीर मंगोलिया में 1925 में हुई तीसरी एशियाटिक एक्सपीडीशन के दौरान की है.
इंग्लेफील्ड, ग्रीनलैंड, 1894
इमेज कैप्शन, हेनरी ग्रियर की बनाई इस स्लाइड में ग्रीनलैंड की इंगलफ़ील्ड खाड़ी में डॉगस्लेज की तस्वीर. यह तस्वीर 1894 के पिअरी ऑक्ज़ीलियरी खोजी अभियान के दौरान की है.
खोजी दल, जलपोत, कनाडा
इमेज कैप्शन, इस स्लाइड में दिख रहा है एक खोजी दल और उनके पीछे है उनका जलपोत. यह तस्वीर 1913 से 1917 के बीच चले कॉक्रर लैंड एक्सपीडीशन की है. तस्वीर पर लिखा है, "सिक्स फ़ीट फ़ॉर क्लैरेंस हेड एल्जेमोर लैंड."
एएमएऩएच डिजिटल स्पेशल कलेक्शन्स
इमेज कैप्शन, अमरीका के ब्राइस केन्यन, उटा की इस तस्वीर स्लाइड में लाखों साल हवाओं और बरसात के बाद तैयार हुई पर्वतीय शृंखला.
मसाई जनजाति, केन्या
इमेज कैप्शन, सेरेंगेती की मसाई जनजाति एक हद तक घुमंतू है, जो छोटे-छोटे गांवों 'मान्यात्तास' में रहते हैं. मिट्टी के उनके घर वृत्ताकार रूप से बसे होते हैं. इस स्लाइड में केन्या के कुछ मसाई लोग अपने गांव में दिख रहे हैं.
एएमएऩएच डिजिटल स्पेशल कलेक्शन्स
इमेज कैप्शन, ब्राज़ील के जंगलों में सड़क बनाते लोग. माना जाता है कि यह स्लाइड रूज़वेल्ड रॉन्डॉन की 1913-1914 के दौरान चले वैज्ञानिक खोजी अभियान के दौरान की है.
नौजवान महिला, बच्चे, टोकरी लेकर घर से बाहर जाते हुए, ब्राज़ील
इमेज कैप्शन, इसी अभियान के दौरान ब्राज़ील की स्लाइड. इसकी तस्वीर में दिख रही हैं एक युवा महिला और उनके बच्चे. महिला और बच्चे अपने घर के बाहर टोकरी लेकर जा रहे हैं.
कज़ाक, एलिस आईलैंड, न्यूयॉर्क
इमेज कैप्शन, न्यूयॉर्क के एलिस आईलैंड में मौजूद मुख्य आप्रवासी नियंत्रण केंद्र नवंबर 1954 में 62 साल बाद बंद कर दिया गया था. तस्वीर में दिख रहे हैं अमरीका पहुंचे तीन कज़ाकी व्यक्ति.
मंगोलिया की महिला
इमेज कैप्शन, मंगोलिया की महिला जिसने अपने सिर पर पारंपरिक वस्त्र पहन रखा है. (सभी तस्वीरें द अमेरिकन म्यूज़ियम ऑफ़ नेचुरल हिस्ट्री रिसर्च लाइब्रेरी से साभार)