इतनी खुशी किस बात पर!

प्रकाशित

खुशी से झूम उठे अमरीका के भावी सैन्य अधिकारी और यूक्रेन के डोनेट्स्क में रूस समर्थकों को मिल रहा है लोगों का प्यार. देखिए इस हफ़्ते की कुछ चुनिंदा तस्वीरें.

तस्वीरें, थाईलैंड, प्रदर्शन
इमेज कैप्शन, बैंकॉक में सैन्य शासन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के दौरान एक सिपाही पर पानी की बोतल से किसी ने हमला कर दिया. थाईलैंड में 22 मई को सेना ने सत्ता हाथ में ले ली थी.
तस्वीरें. इसरायल, सैनिक
इमेज कैप्शन, ये हैं इसराइल की महिला सैनिक जो कि नेगेव रेगिस्तान में बीस किलोमीटर पैदल चलने के बाद अपनी थकान दूर कर रही हैं. यह मार्च इन सैनिकों के प्रशिक्षण का एक हिस्सा है.
तस्वीरें, यूक्रेन, रूस
इमेज कैप्शन, यूक्रेन के शहर दोनेट्स्क में रूस समर्थक अलगाववादियों के प्रदर्शन के दौरान एक महिला एक प्रदर्शनकारी को गले लगाती हुए. गुरुवार को रूस समर्थक अलगाववादियों के एक हमले में 12 यूक्रेनी सैनिक मारे गए थे.
तस्वीरें, लंदन, फुटबॉल
इमेज कैप्शन, लंदन में एक फुटबॉल मैच के दौरान नाइजीरिया के गोलकीपर ऑस्टिन एजीदे से टकरा गए स्कॉटलैंड के स्ट्राइकर स्टीवेन नैस्मिथ. ये मैच जून में होने वाले फीफा विश्व कप फुटबॉल से ठीक पहले आयोजित किए गए हैं.
तस्वीरें, पोप, यरुसलम
इमेज कैप्शन, पोप फ्रांसिस ने पिछले दिनों मुसलमानों और यहूदियों के पवित्र स्थान यरुशलम का दौरा किया. अपनी मध्य पूर्व यात्रा के दौरान पोप ने लोगों से मिलकर काम करने की अपील की. पोप का भाषण सुनतीं कुछ नन.
तस्वीरें, डेकोटा, अमरीका
इमेज कैप्शन, अमरीकी राज्य उत्तरी डकोटा के वॉटफोर्ड शहर की ओर बढ़ रहा तूफ़ान. तूफ़ान की वजह से करीब पंद्रह गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं.
तस्वीरें
इमेज कैप्शन, न्यू जर्सी के एक एक्वेरियम में एक 1814 किलोग्राम के हिप्पोपोटैमस जेनी को देखती आद्रे ब्रूबेन नाम की एक लड़की.
तस्वीरें, अफ्रीका,
इमेज कैप्शन, अफ्रीकी प्रवासियों ने मोरक्को और स्पेनी क्षेत्र मेलिला की सीमा पर कँटीले तारों की बाड़ लगा दी है. कई लोग तो इसे पार कर गए लेकिन तमाम लोगों को पुलिस और स्थानीय लोगों के हमले का शिकार होना पड़ा.
तस्वीरें, कजाकिस्तान, रूस, रॉकेट
इमेज कैप्शन, कज़ाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रूसी सोयूज़ रॉकेट का प्रक्षेपण किया. रॉकेट की वजह से बनी लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं.
तस्वीरें
इमेज कैप्शन, इटली की केमिला जियोर्गी रिटर्न करते हुए. फ़्रेंच ओपन में उनका मुकाबला रूस की स्वेतलाना कुज़नेत्सोवा से था. कुज़नेत्सोवा ने केमिला को 7-6, 6-3 से हरा दिया.
तस्वीरें
इमेज कैप्शन, पश्चिमी इंग्लैंड में हो रही है ये अनोखी प्रतियोगिता. इसमें जो भी प्रतिभागी जीतता है उसे चीज़ यानी पनीर का इनाम मिलता है.
तस्वीरें, न्यूयॉर्क
इमेज कैप्शन, न्यूयॉर्क की अमरीकी सैन्य अकादमी के स्नातक टोपियां उछालकर जश्न मना रहे हैं.