तय कीजिए तस्वीरों का सफ़र जो बयां करती हैं बीते कल की ख़बरें.
इमेज कैप्शन, क्रोएशिया के फ़ुटबॉल फ़ैन राजधानी ज़ग्रेब के मुख्य चौराहे पर. फ़ुटबॉल विश्व कप के मुक़ाबले में क्रोएशिया ने केमरून को 4-0 से हराया.
इमेज कैप्शन, स्पेन की राजधानी मैड्रिड में किंग फ़ेलिपे छठवें के राज्याभिषेक के लिए रॉयल पैलेस के बाहर हज़ारों लोग जमा हुए. ऐसे ही एक व्यक्ति को रास्ता बताती पुलिसकर्मी.
इमेज कैप्शन, चीनी कलाकारों ने मशहूर अदाकारा मर्लिन मुनरो की ये विशाल प्रतिमा बनाई थी लेकिन अज्ञात कारणों से इसे गुईगैंग के कूड़ेदान में फेंक दिया गया. इससे पहले ये मूर्ति शहर के एक बिज़नेस सेंटर के बाहर लगी हुई थी.
इमेज कैप्शन, उत्तरी गज़ा पट्टी के बैत लाहिया में इसराइली हवाई हमले के बाद टूटे कांच के टुकड़े दिखाती फ़लस्तीनी लड़की.
इमेज कैप्शन, अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत के तोरखाम में आत्मघाती हमले के बाद जगह का मुआयना करते सुरक्षाकर्मी. यहां तालिबान के तीन चरमपंथियों ने नैटो पार्किंग वाली जगह को निशाना बनाया. हमले में 37 ट्रक तबाह हो गए.
इमेज कैप्शन, अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा जिस बेंच पर बैठे हैं, वह सौर ऊर्जा से संचालित है जिस पर बैठकर मोबाइल भी चार्ज किया जा सकता है. ओबामा को इस बेंच के बारे में समझाती हुईं फ़र्नीचर डिज़ाइनर सैंड्रा रिक्ट
इमेज कैप्शन, तस्वीर में नज़र आ रही महिलाएं उन 39,000 लोगों में से हैं जिन्होंने दक्षिण सूडान के बेन्टियू कस्बे में संयुक्त राष्ट्र के शिविर में शरण ले रखी है. सेना और विद्रोही लड़ाई बंद करने पर हाल ही में राज़ी हुए हैं.
इमेज कैप्शन, दक्षिण भारत के कोच्चि शहर के बाहरी इलाक़े में एक झील में मछली पकड़ता मछुआरा.