एशियाई खेलः 'अप्पू' से पहले और बाद

प्रकाशित

नौवें एशियाड का शुभंकर 'अप्पू' भारत में बेहद लोकप्रिय रहा लेकिन ये सिलसिला 1951 शुरू हुआ था और जारी है.

पंडित नेहरू, पहले एशियाई खेल
इमेज कैप्शन, पहले एशियाई खेल या एशियाड का आयोजन नई दिल्ली में 1951 में किया गया था. उस वक्त 11 देशों ने इसमें भाग लिया था. तस्वीर में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू.
दूसरे एशियाई खेल, 1954
इमेज कैप्शन, दूसरे एशियाई खेल फिलीपींस की राजधानी मनीला में 1954 में आयोजित किए गए थे. इसमें 18 देशों ने भाग लिया था.
तीसरे एशियाई खेल, टोक्यो, 1958
इमेज कैप्शन, तीसरे एशियाई खेल जापान की राजधानी टोक्यो में 1958 में आयोजित किए गए थे. इसमें 20 देशों ने भाग लिया था.
चौथे एशियाई खेल, जकार्ता, 1962
इमेज कैप्शन, चौथे एशियाई खेल इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 1962 में आयोजित किए गए थे. इसमें भाग लेने वाले देशों की संख्या टोक्यो एशियाड से कम होकर 16 हो गई थी.
पांचवें एशियाई खेल, बैंकॉक, 1966
इमेज कैप्शन, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक शहर ने 1966 में पांचवें एशियाई खेलों की मेजबानी की थी. इस खेल प्रतिस्पर्द्धा में 18 देशों ने भाग लिया था.
छठे एशियाई खेल, बैंकॉक, 1970
इमेज कैप्शन, छठे एशियाई खेल भी बैंकॉक में ही आयोजित किए गए. 1970 के इस खेल आयोजन में 18 देशों के 2400 खिलाड़ियों ने भाग लिया था. हालांकि शुरू में छठे एशियाई खेलों की मेजबानी के लिए दक्षिण कोरिया के सिओल शहर को चुना गया था लेकिन सुरक्षा और वित्तीय कारणों से इसे फिर से थाईलैंड में ही कराया गया.
सातवें एशियाई खेल, 1974
इमेज कैप्शन, सातवें एशियाई खेलों का आयोजन ईरान की राजधानी तेहरान में 1974 में कराया गया था. इसमें कुल 25 देशों के तीन हज़ार से भी ज्यादा खिलाड़ियों ने शिरकत की थी. मध्यपूर्व के किसी देश में एशियाई खेलों का यह पहला आयोजन था.
आठवें एशियाई खेल, बैंकॉक, 1978
इमेज कैप्शन, खिलाड़ियों और खेल प्रतिस्पर्द्धाओं की संख्या हर एशियाई खेल के साथ लगातार बढ़ रही थी. आठवें एशियाई खेलों में 25 देशों के 3800 से भी ज्यादा खिलाड़ियों नें 21 तरह के खेलों में हिस्सा लिया था. बैंकॉक में खेल गए आठवें एशियाड में पहली बार तीरंदाज़ी को शामिल किया गया था. इन खेलों की मेजबानी के लिए पहले सिंगापुर और फिर इस्लामाबाद को चुना गया था लेकिन अलग अलग कारणों से एक बार थाईलैंड को इनके आयोजन की जिम्मेदारी लेनी पड़ी थी. राजनीतिक मोर्चे पर इसराइल को आठवें एशियाड से निष्कासित कर दिया गया था.
नौवें एशियाड, नई दिल्ली, 1982
इमेज कैप्शन, पहले एशियाड के बाद इन खेलों की दोबारा मेजबानी करने के लिए भारत को 31 साल इंतजार करना पड़ा. 1982 में भारत को मेजबानी मिली. 33 देशों के 4500 खिलाड़ियों की भागीदारी से नौवें एशियाड बेहद कामयाब रहे. इसका शुभंकर अप्पू भारत में आज भी बेहद लोकप्रिय है. गोल्फ़ पहली बार नौवें एशियाड में शामिल किया गया.
दसवें एशियाड, 1986, सिओल
इमेज कैप्शन, छठे एशियाई खेलों की मेजबानी न कर पाने वाले दक्षिण कोरिया के पास इसकी जिम्मेदारी 1986 में फिर आई. दसवें एशियाड में 27 देशों ने भाग लिया. सभी साम्यवादी देशों ने सिओल एशियाड का बहिष्कार किया था.
ग्यारहवें एशियाई खेल, बीजिंग, 1990
इमेज कैप्शन, ग्यारहवें एशियाई खेल बीजिंग में आयोजित किए गए. आयोजन के स्तर के हिसाब से कहा जाए तो यह उस वक्त तक का सबसे बड़ा एशियाड था. इसमें 36 देशों के छह हज़ार से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था.
12वें एशियाड, हिरोशिमा, 1994
इमेज कैप्शन, एशियाई देशों का रुझान एशियाड के लिए लगातार बढ़ रहा था. जापान के हिरोशिमा शहर में आयोजित किए गए बारहवें एशियाई खेलों में भाग लेने वाले देशों की संख्या बढ़कर 42 हो गई.
13वें एशियाड, बैंकॉक, 1998
इमेज कैप्शन, 13वां एशियाड एक बार फिर लौटकर थाईलैंड आ गया. यह पहली बार था कि थाईलैंड ने इनकी मेजबानी के लिए बोली लगाई थी. इस खेल प्रतिस्पर्द्धा में 41 देशों ने भाग लिया था.
14वें एशियाड, बुसान, 2002
इमेज कैप्शन, 2002 के एशियाई खेलों का आयोजन दक्षिण कोरिया में किया गया लेकिन इस बार सिओल में नहीं बल्कि बुसान शहर 14वें एशियाड का मेजबान बना. इसमें 44 देशों के सात हज़ार से भी ज्यादा खिलाड़ियों ने शिरकत की थी.
15वें एशियाड, दोहा, 2006
इमेज कैप्शन, तेहरान एशियाड के बाद ये दूसरा मौका था जब मध्य पूर्व के किसी देश में एशियाई खेलों का आयोजन किया गया. 15वें एशियाड क़तर की राजधानी दोहा में आयोजित किए गए थे. इसमें 45 देशों के साढ़े नौ हज़ार से भी ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था.
16वें एशियाड, चीन, 2010
इमेज कैप्शन, चीन को एशियाई खेलों की मेजबानी का दूसरा मौका 2010 में मिला लेकिन इस बार बीजिंग शहर की जगह ग्वांग्झू में 16वें एशियाड आयोजित किए गए. इसमें 45 देशों के 9700 से भी अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था.
17वें एशियाड, दक्षिण कोरिया, 2014
इमेज कैप्शन, यह तीसरा मौका है जब दक्षिण कोरिया एशियाई खेलों का आयोजन कर रहा है. पहले सिओल, फिर बुसान और इस बार इंचियोन शहर में 17वें एशियाड का आयोजन हो रहा है.