...कि थिरक रहे हैं क़दम

प्रकाशित

इस बात पर किसी को एतराज़ नहीं हो सकता कि डांस एक कला है. हर शहर और संस्कृति में इसे देखने समझने के तौर तरीक़े अलग हो सकते हैं.

फ़ोटो प्रोजेक्ट- डांस एज़ आर्ट
इमेज कैप्शन, इस बात पर किसी को एतराज़ नहीं हो सकता कि डांस एक कला है. हर देश, शहर और संस्कृति में इसे देखने समझने के तौर तरीक़े अलग हो सकते हैं.
फ़ोटो प्रोजेक्ट- डांस एज़ आर्ट
इमेज कैप्शन, ‘दी न्यूयॉर्क फ़ोटोग्राफ़ी प्रोजेक्ट’ इस लिहाज़ से दिलचस्प है. न्यूयॉर्क शहर के कलाकारों को याद करने और उनकी मदद करना इस फ़ोटो प्रोजेक्ट का मक़्सद है.
फ़ोटो प्रोजेक्ट- डांस एज़ आर्ट
इमेज कैप्शन, इस प्रोजेक्ट के पीछ फ़ोटोग्राफ़र केविन रिचर्डसन हैं. उनकी कोशिश ये पता करने की है कि न्यूयॉर्क शहर अपने कलाकारों को किस तरह से देखता है और ये आर्टिस्ट ख़ुद को कहां पाते हैं. ये समझा जाना भी ज़रूरी है कि नृत्य या डांस आर्ट की प्रासंगिकता बदलते वक़्त में किस हद तक है.
फ़ोटो प्रोजेक्ट- डांस एज़ आर्ट
इमेज कैप्शन, ‘डांस एज़ आर्ट’ के विचार से तीन बातें जुड़ी हुई हैं. पहली बात कि इस आर्ट की ख़ूबसूरती को जश्न में बदला जाए और न्यूयॉर्क शहर के प्रतिभाशाली डांस कलाकारों को याद किया जाए.
फ़ोटो प्रोजेक्ट- डांस एज़ आर्ट
इमेज कैप्शन, दूसरी बात बेहद ख़ास है कि जिस न्यूयॉर्क को लोग बेइंतहा चाहते हैं उसमें आर्ट और कलाकारों की भी अपनी अहमियत है. ये डांसर शहर के कला जगत से जुड़े सभी लोगों की नुमाइंदगी करते हैं.
फ़ोटो प्रोजेक्ट- डांस एज़ आर्ट
इमेज कैप्शन, इन कलाकारों के बग़ैर शहर में एक सूनापन सा महसूस होता है और इस ख़ालीपन को कोई और भर भी नहीं सकता है.
फ़ोटो प्रोजेक्ट- डांस एज़ आर्ट
इमेज कैप्शन, और आख़िरकार ये एक नुक्कड़ तमाशे की तरह है. हर फ़ोटो शूट डांस आर्ट को उसके लोगों तक पहुंचा देता है.
फ़ोटो प्रोजेक्ट- डांस एज़ आर्ट
इमेज कैप्शन, कभी कभी तो ये तादाद सैंकड़ों में होती हैं जो कलाकारों को स्ट्रीट शो में नाचते हुए देख पाते हैं.