ऐसे होंगे भविष्य के जीव-जंतु?

प्रकाशित

फ्रेंच फोटोग्राफ़र विंसेंट फ़ॉर्नियर की नज़र से देखें तो भविष्य में जीव जंतुओं की तस्वीर आज से बिल्कुल जुदा होगी. आप भी देखिए.

भूरा उल्लू, विंसेंट फॉर्नियर
इमेज कैप्शन, फ्रैंच फ़ोटोग्राफ़र विंसेंट फ़ॉर्नियर ने मानवीय हस्तक्षेप और क्रमिक विकास के बीच संबंध ढूंढ़ने के लिए कल्पनाशीलता और सिंथेटिक बायलॉजी को मिलाकर कुछ तस्वीरें बनाईं. इससे भविष्य के संभावित जंतुओं और वनस्पतियों का एक कोष बना. इनमें ही यह एक भूरा उल्लू है, जिसके पंख उसे शिकारियों से बचाएंगे.
बिच्छू, विंसेंट फॉर्नियर
इमेज कैप्शन, फ़ॉर्नियर ने कौतूहल जगाने वाली शैली में भविष्य के इन प्रजातियों की रूपरेखा साइंस फ़िक्शन और साइबरनेटिक्स के प्रभाव से तैयार की है. इस बिच्छू का नाम 'ओरबस चिरुरगिया' है.
झींगुर, विंसेंट फॉर्नियर
इमेज कैप्शन, फ़ॉर्नियर का काम विज्ञान, तकनीक और उसके रहस्यों के प्रति उनके समर्पण को दिखाता है. इस झींगुर का सींग जीपीआरएस रिसीवर यानी एंटेना की तरह काम करेगा.
अफ़ीम का फूल, विंसेंट फॉर्नियर
इमेज कैप्शन, फ़ॉर्नियर ने 19वीं सदी में प्रसिद्ध ज़ुलॉजिकल प्रस्तुतिकरण की परंपरा को कायम रखा है. इस संग्रह में अफ़ीम का यह दमकता हुआ फूल भी शामिल है.
जेलीफिश, विंसेंट फॉर्नियर
इमेज कैप्शन, फ़ॉर्नियर का कहना है कि वे सच या झूठ के आइडिया के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं जैसा जॉर्ज लूइस बॉर्ज के उपन्यास में सच्चाई के कई परतें होती हैं. यह तस्वीर मून जेलीफिश की है.
घुन, विंसेंट फॉर्नियर
इमेज कैप्शन, इस घुन की डिज़ाइन की कल्पना लंबी छलांग लगाने वाले कीड़े के रूप में की गई है. यह एक से दो मीटर लंबा हो सकता है.
गौरैया, विंसेंट फॉर्नियर
इमेज कैप्शन, इस गौरैया को फ़ॉर्नियर ने ऐसे डिज़ाइन किया है ताकि इसके हर बारीक़ हिस्से को साफ़ रूप से देखा जा सके. विचार यह है कि इसे हर 20,000 स्टेम सेल का इंजेक्शन देकर तैयार किया जाएगा.
खरगोश, विंसेंट फॉर्नियर
इमेज कैप्शन, फ़ॉर्नियर के इस खरगोश की ख़ास बात यह है कि इसमें अधिक विकसित कॉग्नीटिव क्षमता होगी.
फफूंद, विंसेंट फॉर्नियर
इमेज कैप्शन, यह फ़फ़ूंद सूखे वातावरण में भी रह सकेगा क्योंकि इसे ऊंट के कूबड़ की कोशिका से निकाले जीन का इंजेक्शन देकर तैयार किया जाएगा.
मोर, विंसेट फॉर्नियर
इमेज कैप्शन, विंसेंट फ़ॉर्नियर के इस संग्रह को फ्रांस के पोंटमैन में स्थित कंटेम्परेरी आर्ट सेंटर में 11 अक्तूबर से 30 नवंबर तक देखा जा सकता है.