चेचन्या में ज़िंदगी...

प्रकाशित

फ़ोटोग्राफर डैविडे मॉन्टेलेओने को उनकी चेचन्या की तस्वीरें के लिए पुरस्कार मिला है.

चेचन्या के कॉकसस पहाड़ों का दृश्य
इमेज कैप्शन, भौगोलिक तौर पर चेचन्या लगभग चारों तरफ़ रूस से घिरा हुआ है. कॉकसस पहाड़ों के बीच स्थित इसकी एक सुदूर सीमा जॉर्जिया से भी मिली हुई है. यह इलाक़ा एक समृद्ध तेल क्षेत्र है. चेचन्या की अर्थव्यवस्था स्थानीय अलगावादियों और रूसी सेना के बीच होने वाले संघर्ष के कारण नष्ट हो गई. इसमें हथियारबंद डकैतियों और संगठित अपराध की भी भूमिका रही है.
पहाड़, बुज़र्ग, चेचन्या
इमेज कैप्शन, मॉन्टेलेओने कहते हैं, ''हालांकि मैं डाक्युमेंट्री फ़ोटोग्राफ़ी की पृष्ठभूमि से आता हूँ लेकिन मेरा लक्ष्य केवल लोगों तक सूचना पहुँचाना भर नहीं है. मैं ऐसी तस्वीरें लेना चाहता हूँ जो किसी विचार का मूर्त रूप प्रतीत होती हों. मैं चाहता हूँ कि मेरी तस्वीरों को देखकर दर्शकों की जिज्ञासा बढ़े और वो तस्वीर के विषय के बारे में ख़ुद पड़ताल करें." इस परियोजना के लिए मॉन्टेलेओने ने 2013 के आखिर से लेकर अप्रैल, 2014 तक चेचन्या की यात्रा की.
कुश्ती, व्यायामशाला, ग्रोज़्नी, चेचन्या
इमेज कैप्शन, ग्रोज़्नी की व्यायामशाला में कुश्ती का अभ्यास करते हुए नौजवान. दीवार पर अखमद कादिरोव, व्लादिमीर पुतिन और रमज़ान कादिरोव की तस्वीरें दिख रही हैं. रमज़ान कादिरोव दिवंगत राष्ट्रपति अहमद कादिरोव के बेटे हैं. अखमद कादिरोव की हत्या कर दी गई थी. रमज़ान चेचन्या गणतंत्र के प्रभावशाली नेताओं में शुमार किए जाते हैं. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें 2007 में चेचन्या के राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित किया था. चेचन्या की संसद ने निर्विरोध रूप से उनके नाम का अनुमोदन किया.
चेचन्या, जनता, मस्जिद, पुरुष, महिला
इमेज कैप्शन, दसवें संविधान दिवस के अवसर पर कादिरोव समर्थकों का एक समूह ग्रोज़्नी शहर के मुख्य चौराहे पर एकत्रित हैं. पीछे दिख रही है शहर की मुख्य मस्जिद. मॉन्टेलेओने के अनुसार चेचन्या के नागिरक शहर के पुनर्निर्माण के लिए राष्ट्रपति कादिरोव की सराहना करते हैं.
सुरक्षा बल, चेचन्या
इमेज कैप्शन, इस अवसर पर सुरक्षा बल भी मौजूद थे. तस्वीर की पृष्ठभूमि में दिख रहे हैं ग्रोज़्नी सिटी टावर.
पुरुष, चेचन्या, मस्जिद
इमेज कैप्शन, चेचन्या के दिल के रूप में विख्यात अखमद कादिरोव मस्जिद से जुम्मे की नमाज अता करके निकलते हुए लोग. मॉन्टेलेओने कहते हैं कि अब तक दबाया गया इस्लाम धर्म अब तेज़ी से प्रचार पा रहा है.
लड़की, मदरसा, चेचन्या
इमेज कैप्शन, रूस और चेचन्या के एक मात्र आधिकारिक मदरसे में प्रार्थना करती एक लड़की. मॉन्टेलेओने के अनुसार यह उन पुराने मदरसों में से एक जहाँ महिलाएँ और लड़कियाँ इस्लामी शिक्षा ग्रहण कर सकती हैं.
ईसाई, चेचन्या
इमेज कैप्शन, मॉन्टेलेओने कहते हैं, "दझोखर दुदायेव के स्वतंत्र चेचन राष्ट्र के आंदोलन के दौरान ज़्यादातर ईसाई अल्पसंख्यक 1990 के दशक में पलायन कर गए थे."
रादा, शादी की पोशाक, चेचन्या, लड़की
इमेज कैप्शन, 14 वर्षीय रादा एक वैवाहिक पोशाक पहने हुए हैं. यह पोशाक उनकी बहन के लिए तैयार किया गया है.