मुझे पहचानो मैं हूं कौन?

प्रकाशित

पूरी दुनिया में हैलोवीन सेलेब्रेशन की तैयारियां ज़ोरो पर हैं.

हैलोवीन
इमेज कैप्शन, हर साल 31 अक्तूबर को ईसाई त्यौहार हैलोवीन पूरी दुनिया में मनाया जाता है. इस मौक़े पर फ़िलिपींस की राजधानी मनीला में हैलोवीन परेड में मास्क पहन कर शामिल होता ये स्कूली बच्चा.
हैलोवीन
इमेज कैप्शन, हैलोवीन पवित्र आत्माओं की याद में मनाया जाता है. लंदन में एक महिला कर्मचारी हैलोवीन के मौक़े पर एक कलाकृति को अंतिम रूप देती हुईं.
हैलोवीन
इमेज कैप्शन, हैलोवीन के पीछे यह अवधारणा है कि मौत की ताकत का सामना हास्य और उपसाह के माध्यम से किया जाए. जर्मनी की राजधानी बर्लीन में कंकाल के डिज़ाइनवाले कपड़े पहन कर हैलोवीन थीम वाले एक्वारीयम में गोताख़ोर. इसने अपने हाथों में जैक-ओ-लैंटर्न पकड़ रखा है.
हैलोवीन ट्रीट, जेडएसएल लंदन जू
इमेज कैप्शन, जैक-ओ-लैंटर्न कद्दू को काटकर तैयार किया गया एक विशेष तरह का लैंटर्न होता है. सेंट्रल लंदन के जेडएसएल लंदन जू में बाघ का एक बच्चा विशेष शक्ल में कटे कद्दू में हैलोवीन ट्रीट को खोजता हुआ.
हैलोवीन ट्रीट, जेडएसएल लंदन जू
इमेज कैप्शन, हर किसी को हैलोवीन की दावत चाहिए. सेंट्रल लंदन के जेडएसएल लंदन ज़ू में इस गैलापागोस कछुए को भी हैलोवीन ट्रीट चाहिए.
हैलोवीन ट्रीट, एडिनबर्ग का चिड़ियाघर
इमेज कैप्शन, एडिनबर्ग के चिड़ियाघर में छोटे पंजे वाले ये एशियाई ऊदबिलाव अपने हैलोवीन ट्रीट पर टूट पड़े हैं.
हैलोवीन डेकोरेशन
इमेज कैप्शन, 23 फ़ीट की यह मम्मी हैलोवीन के मौक़े पर सजाई गई है. इस दिन लोग विचित्र वेश-भूषा में सजते-धजते हैं और अपने घरों को भी सजाते हैं.
हैलोवीन मास्क
इमेज कैप्शन, फ़िलिपींस की राजधानी मनीला के सड़कों पर हैलोवीन के सेलेब्रेशन के लिए मास्क बेच रहा है यह वेंडर. इस मौक़े पर बच्चे कैंडी और मिठाइयों के लिए घरों के चक्कर लगाते हैं.