अंदाज़ शेरों का

प्रकाशित

देखिए बीते चौबीस घंटे की कुछ बेहतरीन तस्वीरें.

स्लोवाकिया
इमेज कैप्शन, स्लोवाकिया के ब्रेटिस्लावा चिड़ियाघर में दस वर्षीय अफ़्रीक़ी शेरों का यह जोड़ा आकर्षण का केंद्र है.
बराक ओबामा, आंग सान सू की
इमेज कैप्शन, अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने म्यांमार की राजधानी रंगून में विपक्षी नेता आंग सान सू ची से मुलाक़ात की.
योको ओनो
इमेज कैप्शन, न्यूयॉर्क के एलिस टुली हॉल में स्टेला मैक्कार्टनी को वर्ष 2014 के वूमेंस लीडरशिप अवार्ड से नवाज़ा गया. जापानी कलाकार योको ओनो यहां भी अपने अलग अंदाज़ में नज़र आए.
एंडी मरे
इमेज कैप्शन, ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे लंदन में एटीपी वर्ल्ड टूर फ़ाइनल्स में स्विटज़रलैंड के रोजर फ़ेडरर के ख़िलाफ़ मैच के दौरान पसीना पोंछते हुए.
चिली
इमेज कैप्शन, चिली में अटाकामा सोलर चेलैंज में जापान की टीम टोकाई पहले दौर में सबसे आगे रही. स्पर्धा में पांच देशों की 25 टीमें हिस्सा ले रही हैं.
डेविड कैमरन, टोनी एबट
इमेज कैप्शन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन केनबरा स्थित युद्ध स्मारक देखने पहुंचे. उनके साथ हैं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबट.
छत्तीसगढ़
इमेज कैप्शन, भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर में नसबंदी कराने के बाद कई महिलाओं को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. तस्वीर में नज़र आ रहीं महिला तीस वर्षीय फूलबाई की मां है. फूलबाई अब इस दुनिया में नहीं हैं.
डचेस ऑफ़ कैम्ब्रिज़, हैरी स्टाइल्स
इमेज कैप्शन, डचेज़ ऑफ़ कैम्ब्रिज़ ने लंदन पेलेडियम में इंग्लिश पॉप सिंगर हैरी स्टाइल्स से मुलाक़ात की.
कोलकाता
इमेज कैप्शन, भारत में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक थोक बाज़ार में सामान ले जाते मज़दूर.