इमेज कैप्शन, दक्षिण कोरिया में ग्योंगी प्रांत के आनसंग शहर में ये छोटा उल्लू बर्फ पर बैठा है.
इमेज कैप्शन, मलेशिया में डाक टिकटों की ये खूबसूरत प्रदर्शनी का दृश्य है. इस प्रदर्शनी में करीब तीन सौ संस्थाएं हिस्सा ले रही हैं. प्रदर्शनी में तीस देशों के करीब डेढ़ सौ साल तक पुराने टिकटों को रखा गया है.
इमेज कैप्शन, अमरीका में न्याय विभाग ने एरिक गार्नर की मौत की नागरिक अधिकार के आधार पर जांच के निर्देश दिए हैं. एरिक गार्नर काले थे और उन्हें मारने वाले गोरे पुलिस अफ़सर पर आरोप तय नहीं किए गए जिसकी वजह से लोगों में काफ़ी गुस्सा है.
इमेज कैप्शन, अपरीकी स्पेस कैप्सूल अपनी पहली उड़ान भर रहा है. ये कैप्सूल मंगल ग्रह तक मनुष्य को ले जा सकेगा.
इमेज कैप्शन, लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में स्टेगॉसॉरस का ये कंकाल डायनासॉर प्रजाति का सबसे पूर्ण कंकाल है. डायनासॉर की इस प्रजाति के बारे में लोगों को काफी कम जानकारी है.
इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रिया के एलेक्सी आल्मुकोव स्वीडन में बेथलॉन विश्व कप प्रतियोगिता के दौरान पुरुषों की बीस किमी. एकल दौड़ स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं.
इमेज कैप्शन, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड पेरू में एक स्थानीय महिला के साथ झूम रही हैं. लेगार्ड इस समय पेरू की यात्रा पर हैं.
इमेज कैप्शन, ब्रिटेन के चांसलर यानी वित्त मंत्री जॉर्ज ऑसबोर्न बेंटले मोटर्स के उत्पादन स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं.