दिलीप कुमार से जुड़ी धर्मेंद्र की यादें

प्रकाशित

हिंदी फिल्मों के हीमैन धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार के 92 साल पूरा होने के मौके पर उनके साथ की कुछ यादें साझा कीं.

धर्मेंद्र ने जब पहली बार दिलीप कुमार को स्क्रीन पर देखा तो उन्हें ऐसा लगा कि जैसे वो उनके बिछुड़े हुए भाई हों.

दिलीप साब ने भी उनसे यही कहा कि हां धरम हम भाई ही हैं.

दिलीप साहब की बहन फरीदा ने धर्मेंद्र को पहली बार उनसे मिलवाया.

1960 में पाली हिल पर सर्दी में जब धर्मेंद्र को ठंड लगी तो दिलीप साहब ने अपना स्वेटर दिया जिसे धर्मेंद्र ने संजो कर अपने पास रख लिया.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>