किसमें कितना है दम

प्रकाशित

हफ़्ते भर की कुछ झलकियां.

टफ गाय चैलेंज
इमेज कैप्शन, ब्रिटेन के पर्टन में सालाना टफ गाय चैलेंज चल रहा है. इसमें हिस्सा लेने वालों को अपना दम साबित करने के लिए कई बाधाओं को पार करना होता है जिसमें बर्फ़ीले पानी के पूल, आग की लपटों और गुफाओं से गुजरना शामिल है.
सालाना आइस फ़िशिंग
इमेज कैप्शन, बर्फ़ीली हवाओं के बीच अमरीकी राज्य न्यू हैम्पशर में कुछ आइस फ़िशरमैन अपने अस्थाई आशियाने को खिसका कर जमी हुई झील के उस पार ले जा रहे हैं. ये लोग सालाना आइस फ़िशिंग के लिए जमा हुए हैं.
66वां सपोरो स्नो फ़ेस्टिवल
इमेज कैप्शन, उत्तरी जापान में इन दिनों 66वां सपोरो स्नो फ़ेस्टिवल चल रहा है. यहां कुछ लोग बर्फ़ से उकेरे गए स्टार वॉर के किरदारों को देख रहे हैं. आयोजकों को इस फ़ेस्टिवल में लगभग 25 लाख लोगों के आने की उम्मीद है.
पत्रकार पीटर ग्रेस्टे अपने माता-पिता के साथ
इमेज कैप्शन, मिस्र से रिहा होने वाले पत्रकार पीटर ग्रेस्टे पिछले दिनों ब्रिस्बेन में अपने घर पहुंचे. यहां उन्हें अपने माता-पिता के साथ देखा जा सकता है. ग्रेस्टे को 2013 में झूठी ख़बर फैलाने और प्रतिबंधित संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड की मदद करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था.
पूर्वी यूक्रेन में गोलाबारी का निशाना बना एक अस्पताल
इमेज कैप्शन, पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले दोनेत्स्क शहर में गोलाबारी का निशाना बने एक अस्पताल में तीन लोग मारे गए और बहुत से घायल हो गए. इस क्षेत्र में हाल के हफ़्तों में हिंसा बढ़ी है. पिछले साल अप्रैल में शुरू हुए इस संघर्ष में अब तक पांच हज़ार से ज़्यादा लोग मारे गए हैं.
न्यूयॉर्क में हादसा
इमेज कैप्शन, न्यूयॉर्क के उत्तर में एक यात्री ट्रेन ने एक जीप को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए. ये हादसा मंगलवार को न्यूयॉर्क से 32 किलोमीटर दूर वाल्हाला में हुआ.
दमिश्क के आसपास हुए हवाई हमले
इमेज कैप्शन, सीरियन ऑब्ज़रवेट्री फ़ॉर ह्यूमन राइट्स संगठन का कहना है कि दमिश्क के आसपास हुए हवाई हमलों में मारे गए 35 लोगों में कम से कम चार बच्चे भी हैं. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार सीरियाई संघर्ष में अब तक दो लाख बीस हजार से ज़्यादा लोग मारे गए हैं.
ताइवान में ट्रांस-एशिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त
इमेज कैप्शन, पिछले दिनों ताइवान में ट्रांस-एशिया एयरवेज का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो कर नदी में गिर गया, जिसमें कम से कम 35 लोग मारे गए. ताइपे हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला ये विमान कीलुंग नदी में आ गिरा.
हवाई करतब
इमेज कैप्शन, ये नज़ारा है एल सल्वाडोर के शहर सैन सल्वाडोर में चल रहे इलोपांगो एयर शो का, जिसमें पायलट गैरी वार्ड ने कुछ इस तरह हवाई करतब दिखाए.