क्या कर रही हैं ईरानी महिलाएं?

प्रकाशित

अब्बास कौसरी की तस्वीरें में झलकता है आधुनिक ईरान.

वुमेन पुलिस अकैडमी सिरीज़, 2006
इमेज कैप्शन, तेहरान स्थित फ़ोटोग्राफ़र अब्बास कौसरी ने आधुनिक ईरान को दर्शाने वाली तस्वीरें खींची हैं जिन्हें वो लंदन में प्रदर्शित करने जा रहे हैं.
वुमेन पुलिस अकैडमी सिरीज़, 2006
इमेज कैप्शन, इस प्रदर्शनी में उन्होंने ईरान की प्रचलित छवि के विपरीत एक अलहदा तस्वीर पेश की है. तस्वीर में ईरान की विशेष महिला पुलिस प्रशिक्षण लेते हुए.
शेड ऑफ़ सिरीज़, 2008
इमेज कैप्शन, इस प्रदर्शनी के ज़रिए कौसरी आम मान्यता के बिल्कुल अलग ईरान को पेश करते हैं.
शेड ऑफ़ सिरीज़, 2008
इमेज कैप्शन, कौसरी ने ईरान के विभिन्न अख़बारों में दस साल से ज़्यादा वक़्त तक काम किया है. उनमें से ज़्यादातर अख़बार बंद हो चुके हैं. फ़िलहाल वो तेहरान स्थित शर्ग़ अख़बार के वरिष्ठ फ़ोटो एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं.
शेड ऑफ़ सिरीज़, 2008
इमेज कैप्शन, उन्होंने शेड ऑफ़ सिरीज़ की तस्वीरें साल 2008 में यूरोमिया झील में खींची थीं. यह झील खारे पानी की दुनिया की सबसे बड़ी झीलों में एक है. यह ईरान की तुर्की सीमा के निकट है.
शेड ऑफ़ सिरीज़, 2008
इमेज कैप्शन, शेड ऑफ़ सिरीज़ के तस्वीरों में विभिन्न चरित्रों के पृष्ठभूमि में संतृप्त नीला रंग दिखाई देता है.
लाइट सिरीज़, 2012
इमेज कैप्शन, कौसरी ने अपनी तस्वीरों में ईरान के मूल चरित्र को वाटर (पानी), अर्थ (धरती) और लाइट (प्रकाश) सिरीज़ के तहत कैमरे में उतारा है.
लाइट सिरीज़, 2012
इमेज कैप्शन, उनकी साल 2012 की लाइट सिरीज़ में आम लोगों और उनके आसपास के प्रकाश से उनके संबंध को उभारा गया है.
मैस्कुलिनिटी सिरीज़, 2006
इमेज कैप्शन, साल 2006 में कौसरी ने मैस्कुलिनिटी (मर्दानगी) सिरीज़ के तहत बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं से जुड़ी कई तस्वीरें लीं.
मैस्कुलिनिटी सिरीज़, 2006
इमेज कैप्शन, अब्बास कौसरी की तस्वीरों की प्रदर्शनी द वैपिंग प्रोजेक्ट ब्लैंकसाइड, लंदन में 28 फ़रवरी, 2015 तक चलेगी.