स्टाइल में भीख!

प्रकाशित

देखिए देश-दुनिया की पिछले 24 घंटे की तस्वीरें.

केरोबोकान जेल
इमेज कैप्शन, केरोबोकान जेल के सामने एक महिला मोमबत्ती जला रही हैं. दो ऑस्ट्रेलियाई लोगों को बाली नाइन के ड्रग तस्करी के आरोप में दोषी ठहराया गया है और उन्हें इंडोनेशिया में सज़ा दी जानी है.
जूडी डेंच
इमेज कैप्शन, एक्ट्रेस जूडी डेंच न्यूयॉर्क में कैमरों की चमक से बचने की कोशिश करते हुए. उनकी ताज़ा फ़िल्म द सेकेंड बैस्ट एग्ज़ॉटिक मेरीगोल्ड होटेल का प्रीमियर हुआ.
काठमांडू
इमेज कैप्शन, 224 यात्रियों को ले जा रहा टर्किश एयरलाइंस का एक विमान काठमांडू एयरपोर्ट पर उतरते हुए ग़लत दिशा में मुड़ गया. इसके बाद सभी यात्रियों को उससे उतार लिया गया. हालांकि किसी को चोट नहीं आई है.
बैंकॉक
इमेज कैप्शन, बैंकॉक के उत्तर में फ़ातुम थानी राज्य में मौजूद वाट फ्रा धम्मकाय मंदिर में बौद्ध भिक्षु.
हिलेरी क्लिंटन
इमेज कैप्शन, अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को वीआर एमिली अवॉर्ड से नवाज़ा गया. उन्हें यह पुरस्कार एमिली लिस्ट की अध्यक्ष स्टेफ़ानी श्रीऑक ने दिया.
सिडनी
इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में एक सड़क पर भीख मांगता व्यक्ति.
काबुल
इमेज कैप्शन, अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अफ़ग़ान कारोबारी कालीन पर बने हथियारों के चित्र दिखा रहा है.
लंदन
इमेज कैप्शन, लंदन में सॉदबी के बियर विटनेस कलेक्शन का प्रदर्शन हुआ. इसमें कलाकार पाओला पिवि के बनाए वास्तु लाइफ़ इज़ ग्रेट को रखा गया है.