बिल्लियों का देश

प्रकाशित

देश-दुनिया की पिछले 24 घंटे की तस्वीरें

दक्षिण चिली में विलारिका ज्वालामुखी अचानक फट गया जिसका लावा और राख क़रीब एक किलोमीटर के दायरे में फैल गया. चिली के खनन मंत्रालय के मुताबिक़ 1985 के बाद यह ज्वालामुखी पहली बार इतने बड़े पैमाने पर फटा है.
इमेज कैप्शन, दक्षिण चिली में विलारिका ज्वालामुखी अचानक फट गया जिसका लावा और राख क़रीब एक किलोमीटर के दायरे में फैल गया. चिली के खनन मंत्रालय के मुताबिक़ 1985 के बाद यह ज्वालामुखी पहली बार इतने बड़े पैमाने पर फटा है.
सोमालिया के विस्थापित परिवार अपने सामान से लदे एक ट्रक को धकेलते हुए. सोमाली सेना ने कैंप बंद कर दिया है जिसके बाद विस्थापितों को दूसरे स्थानों में शरण लेने जाना पड़ा.
इमेज कैप्शन, सोमालिया के विस्थापित परिवार अपने सामान से लदे एक ट्रक को धकेलते हुए. सोमाली सेना ने कैंप बंद कर दिया है जिसके बाद विस्थापितों को दूसरे स्थानों में शरण लेने जाना पड़ा.
जापान के आओशिमा आयलैंड पर 22 इंसान रहते हैं पर यहां बिल्लियों की तादाद है 120.
इमेज कैप्शन, जापान के आओशिमा आयलैंड पर 22 इंसान रहते हैं पर यहां बिल्लियों की तादाद है 120.
दक्षिण ताइवान में बीहाइव रॉकेट्स फ़ेस्टिवल के दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाज़ी की.
इमेज कैप्शन, दक्षिण ताइवान में बीहाइव रॉकेट्स फ़ेस्टिवल के दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाज़ी की.
रूस में मारे गए विपक्षी नेता बोरिस नेमत्सोव के अंतिम संस्कार के दौरान सैकड़ों रूसियों ने हिस्सा लिया. इनमें नेमत्सोव की बेटी ज़ाना भी मौजूद थीं. राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के विरोधी नेमत्सोव को क्रैमलिन दीवार के पास पिछले दिनों गोली मार दी गई थी.
इमेज कैप्शन, रूस में मारे गए विपक्षी नेता बोरिस नेमत्सोव के अंतिम संस्कार के दौरान सैकड़ों रूसियों ने हिस्सा लिया. इनमें नेमत्सोव की बेटी ज़ाना भी मौजूद थीं. राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के विरोधी नेमत्सोव को क्रैमलिन दीवार के पास पिछले दिनों गोली मार दी गई थी.
नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक विमान फिसलकर रनवे से दूर चला गया. इसमें मौजूद यात्रियों को तुरंत वहां से निकालकर एयरपोर्ट पर पहुंचाया गया. दुर्घटना के बाद क़रीब 160 उड़ानें प्रभावित हुईं हैं.
इमेज कैप्शन, नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक विमान फिसलकर रनवे से दूर चला गया. इसमें मौजूद यात्रियों को तुरंत वहां से निकालकर एयरपोर्ट पर पहुंचाया गया. दुर्घटना के बाद क़रीब 160 उड़ानें प्रभावित हुईं हैं.
दक्षिण कोरिया में अमरीका के राजदूत पर एक संदिग्ध चरमपंथी ने चाकू से हमला कर दिया. राजधानी सियोल में हुई इस वारदात के दौरान राजदूत बाल-बाल बचे.
इमेज कैप्शन, दक्षिण कोरिया में अमरीका के राजदूत पर एक संदिग्ध चरमपंथी ने चाकू से हमला कर दिया. राजधानी सियोल में हुई इस वारदात के दौरान राजदूत बाल-बाल बचे.
बार्सिलोना के ब्राज़ीलियाई फ़ुटबॉलर नेमार ने अपनी टीम को कोपा डेल रे सेमीफ़ाइनल में विलारियल पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
इमेज कैप्शन, बार्सिलोना के ब्राज़ीलियाई फ़ुटबॉलर नेमार ने अपनी टीम को कोपा डेल रे सेमीफ़ाइनल में विलारियल पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
दक्षिण अफ़्रीका के केपटाउन में जंगल में लगी आग के बाद आसमान में उड़ता एक पक्षी. आग केपटाउन के बाहर जंगलों में लगी है.
इमेज कैप्शन, दक्षिण अफ़्रीका के केपटाउन में जंगल में लगी आग के बाद आसमान में उड़ता एक पक्षी. आग केपटाउन के बाहर जंगलों में लगी है.
एथरस्टोन हंट के कुत्तों ने इस हफ़्ते 200वीं सालगिरह मनाई.
इमेज कैप्शन, एथरस्टोन हंट के कुत्तों ने इस हफ़्ते 200वीं सालगिरह मनाई.
ड्यूक ऑफ़ कैंब्रिज का जापान में शिशिमाई समारोह के दौरान लॉयन डांसर्स ने कुछ इस तरह स्वागत किया.
इमेज कैप्शन, ड्यूक ऑफ़ कैंब्रिज का जापान में शिशिमाई समारोह के दौरान लॉयन डांसर्स ने कुछ इस तरह स्वागत किया.