समंदर के अंदर लहरें....

प्रकाशित

फ़ोटोग्राफ़र लुसिया ग्रिगी को परफ़ेक्ट लहर की तलाश.

लुसिया ग्रिगी
इमेज कैप्शन, ब्रितानी फ़ोटोग्राफ़र लुसिया ग्रिगी एक परफ़ेक्ट लहर की तलाश में दुनिया भर में घूमीं. पानी के अंदर से बेहद साहसिक तरीके से सर्फ़बोर्ड पर चल रहे एथलीटों और अद्भुत नज़ारों को वो कैमरे में क़ैद करना चाहती थीं.
लुसिया ग्रिगी
इमेज कैप्शन, ग्रिगी कहती हैं, "जब आप पानी के अंदर दो या तीन घंटे के लिए उतरते हैं तो आपको काम की केवल दो या तीन तस्वीरें ही मिल पाती हैं. एक तस्वीर के लिए बहुत श्रम और समय लगता है. आपमें सचमुच जुनून और संकल्प होना चाहिए क्योंकि कभी-कभी यह बहुत निराशाजनक होता है."
लुसिया ग्रिगी
इमेज कैप्शन, वो कहती हैं, "एक अच्छी तस्वीर लेने के लिए, ऐसी जो छपने लायक हो, सारी परिस्थितियां आपके अनुकूल होनी चाहिए. लहर शानदार होनी चाहिए, मौसम, सर्फ़र के साथ समय का तालमेल और कभी-कभी थोड़ी किस्मत भी होनी चाहिए."
लुसिया ग्रिगी
इमेज कैप्शन, वो कहती हैं, "आपको सचमुच अपनी आंखें खुली रखनी होती हैं. आपको ख़ास किस्म का कौशल भी विकसित करना पड़ता है क्योंकि पानी के अंदर बहुत हलचल होती है और जब लहर उठती है तो यह बहुत तेजी से आपकी ओर लपकती है. पानी के अंदर लहर एकदम अलग तरह की होती है और आपको उन जगहों से बचना होता है जहां आप पलट सकते हैं."
लुसिया ग्रिगी
इमेज कैप्शन, ग्रिगी बताती हैं, "आपको गुज़रती हुई लहर के बीच से रास्ता निकालना होता है और वापस सतह पर लौटना होता है. आपको ऐसा चार या पांच बार करना पड़ सकता है, यह इस पर निर्भर करता है कि आपकी तरफ़ कितनी लहरे आ रही हैं. यह बहुत थका देने वाला होता है और बहुत सारा शारीरिक व्यायाम हो जाता है."
लुसिया ग्रिगी
इमेज कैप्शन, "चूंकि आप तट की ओर सर्फ़र से आगे चल रहे होते हैं तो अक्सर आप लहर के प्रभाव क्षेत्र में होते हैं. वह क्षण जब लहर आपके ऊपर गिर रही होती है और सर्फ़र आपकी ओर आ रहा होता है- थोड़ा ख़तरनाक हो सकता है. लेकिन एक बार आपके समय की ताल ठीक हो गई और अनुभव हो गया तो यह थोड़ा आसान हो जाता है. लेकिन फिर भी समुद्र में आपको सचमुच कभी पता नहीं चलता कि क्या होने वाला है क्योंकि हर लहर अलग होती है."
लुसिया ग्रिगी
इमेज कैप्शन, ग्रिगी कहती हैं, "आप सिर्फ़ एक जोड़े फ़िन और हाथ में कैमरे का साथ पानी में उतरते हैं और लहर की तरफ़ तैरते हैं. आप हर उस जगह जाते हैं जहां सर्फ़र जाते हैं और जो भी वो करते हैं आप भी कर रहे होते हैं. फ़र्क यह है कि बोर्ड के बजाय आपके पास कैमरा होता है और आप अपने पैर चलाते हैं."
लुसिया ग्रिगी
इमेज कैप्शन, "मुझे सर्फ़िंग से प्यार है और जब मैंने विश्वविद्यालय की पढ़ाई पूरी की तो मैंने तय किया कि मैं दुनिया भर में लहरों की तलाश में घूमूं. मुझे अपनी यात्राओं को दर्ज करने में बहुत मज़ा आया. मेरे पास मेरे पिता का पुराना कैमरा था और मेरी खींची गई कुछ तस्वीरें स्थानीय अख़बारों और कुछ छोटी पत्रिकाओं में छप गई थीं."
लुसिया ग्रिगी
इमेज कैप्शन, "मुझे इसमें सचमुच मज़ा आता था इसलिए मैंने प्रोफ़ेशनल सामान ख़रीदने में कुछ पैसा लगाया. सर्फिंग करने के बजाय मुझे पानी में रहने और अलग-अलग कोण से सर्फ़रों की तस्वीर लेने में मज़ा आता है. (सभी तस्वीरेंःluciagriggi.com)