हबल टेलिस्कोप की सिल्वर जुबली

प्रकाशित

अंतरिक्ष में टेलिस्कोप द्वारा अब तक ली गई तस्वीरों का अद्भुत संग्रह.

स्टार क्लस्ट
इमेज कैप्शन, हबल टेलिस्कोप की 25वीं सालगिरह पर सितारों के समूह वैस्टरलुंड2 और गैस क्लाउड गम 29 की यह आधिकारिक तस्वीर है.
1999 में हबल की मरम्मत के दौरान अंतरिक्ष यात्री स्टीवन एल स्मिथ और जॉन एम ग्रन्सफेल्ड द्वारा ली गई तस्वीर.
इमेज कैप्शन, 24 अप्रैल 1990 को अंतरिक्ष यान डिस्कवरी ने अमरीका और यूरोपीय के संयुक्त सहयोग से बने हबल स्पेस टेलिस्कोप (एचएसटी) को कक्षा में पहुंचाया. और इसके साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई.
स्टार वी838 मोनोसेरोटिस की तस्वीर
इमेज कैप्शन, इसके एक शीशे में शुरुआती ख़राबी को 1993 में ठीक किया जा सका. तबसे यह अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें मुहैया करता रहा है.
हॉर्सहेड नेबुला
इमेज कैप्शन, हबल की तस्वीरें केवल अंतरिक्ष यात्रियों को ही आकर्षित नहीं करतीं. हॉर्सहेड नेबुला की इस तस्वीर ने बहुत से अन्य लोगों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा.
प्लेनेटरी नेबुला एनजीसी 5189
इमेज कैप्शन, इस टेलिस्कोप का नाम अमरीकी अंतरिक्षयात्री एडविन हबल के नाम पर रखा गया. यह प्लेनेटरी नेबुला एनजीसी 5189 की त्वीर है.
सोम्ब्रेरो गैलेक्सी
इमेज कैप्शन, अंतरिक्ष में ब्लैक होल से लेकर ब्रह्मांड की उम्र की गणना तक, हबल आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान की कई खोजों में मददगार रहा है. यह तस्वीर गैलेक्सी एम104 की है जिसे सोम्ब्रेरो गैलेक्सी भी कहते हैं.
शनि
इमेज कैप्शन, फ़रवरी 2009 में जब शनि ग्रह की रिंग बिल्कुल स्पष्ट दिख रही थी, हबल ने शनि के चार चांदों की तस्वीर ली. हबल के वाइड फ़ील्ड प्लेनेटरी कैमरा 2 से नारंगी रंग के चांद की तस्वीर ली गई.
बृह्सपति का ग्रेट रेड स्पॉट
इमेज कैप्शन, सौर तंत्र में बृहस्पति ग्रह पर सबसे अस्थिर वातावरण है. इस ग्रह पर विशाल (ग्रेट रेड स्पॉट) तूफ़ान की तस्वीर हबल ने ली.
ओमेगा सेंचुरी
इमेज कैप्शन, ग्लोबल क्लस्टर ओमेगा सेंचुरी में एक लाख सितारों का यह एक पैनोरमा तस्वीर है. अलग अलग रंग सितारों की अलग अलग उम्र बताते हैं.
नेबुला एनजीसी 6302
इमेज कैप्शन, प्लेनेटरी नेबुला एनजीसी 6302, जिसे बटरफ़्लाई नेबुला भी कहते हैं. यह एक ऐसा तारा है, जो कभी सूरज से पांच गुना भारी था और इसकी बाहरी सतहों में भारी विस्फोट हुआ.
ओरियन नेबुला
इमेज कैप्शन, मेसियर 42 (एम42) के नाम से जाना जाने वाला ओरियन नेबुला तारों के दरम्यान गैस का बादल और धूल है, जिसे धरती से नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है.
मंकी हेड नेबुला
इमेज कैप्शन, मंकी हेड नेबुला का एक छोटे से हिस्से का दृश्य.
गैलेक्सी एम83
इमेज कैप्शन, बेहद रंगीन और सर्पीली आकाशगंगा को एम83 के नाम से जाना जाता है. यह हमारी आकाशगंगा से बहुत छोटा है लेकिन यह बहुत तेज गति से तारे बनाता है.
क्रैब नेबुला
इमेज कैप्शन, क्रैब नेबुला मुख्य रूप से सुपरनोवा का अवशेष है. रंगीर गैसों के बीचो बीच हम रोशनी देख सकते हैं. इसमें एक बहुत तेज घूमता हुआ न्यूट्रॉन स्टार है जो धरती तक एक सेकेंड में 30 बार रेडियो तरंगे भेजता है.
नेबुला एनजीसी 3603
इमेज कैप्शन, हबल टेलिस्कोप का इस्तेमाल करते हुए अंतरिक्ष यात्रियों ने तारामंडल में तारों की गति पता लगाने में क़ामयाबी हासिल की. अधिकांश तारे इसी तारामंडल में बनते हैं और यह नेबुला एनजीसी 3603 मिल्की वे का सबसे बड़ा और सबसे अधिक घनत्व वाला है.