नेपाल: राहत और बचाव में लगी टीमें
प्रकाशित
धरहरा टावर कभी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हुआ करता था. अब इसके जो अवशेष बचे हैं वो नेपाल में आए भूकंप से हुई तबाही का प्रतीक बन गए हैं. राहत और बचाव का काम शुरू हो चुका है मगर ऐसी जगहों पर मलबे से किसी के ज़िंदा मिलने की उम्मीद अब नहीं बची है.
बीबीसी संवाददाता जस्टिन रॉलैट जब काठमांडू में रिकॉर्डिंग कर रहे थे कि उसी समय 6.7 की तीव्रता का दूसरा बड़ा झटका आया. देखिए क्या हुआ-