एक टापू की आख़िरी निशानी

प्रकाशित

लेंस कल्चर पोट्रेट 2015 की विजेता तस्वीरें.

घोरामारा टापू, पश्चिम बंगाल
इमेज कैप्शन, दक्षिण कोरियाई फ़ोटोग्राफर डैइसुंग ली ने 2015 का लेंस कल्चर पोट्रेट अवार्ड जीता है. उन्होंने पश्चिम बंगाल में विलुप्त होते घोरामारा टापू को अपना विषय बनाया था. इस प्रतियोगिता में 130 देशों के फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया.
घोरामारा टापू, पश्चिम बंगाल
इमेज कैप्शन, यह छोटा सा टापू सुंदरबन डेल्टा में स्थित है, जहां गंगा नदी बंगाल की खाड़ी में मिलती है. ग्लोबल वार्मिंग की वजह से समुद्र का स्तर बढ़ने से यह टापू धीरे-धीरे ग़ायब होता जा रहा है.
क्विंगडाओ समुद्री तट
इमेज कैप्शन, प्रतियोगिता में दूसरा स्थान जर्मनी के फोटोग्राफर फिलीप एंजेलहॉर्न को मिला. उन्होंने चीन के पूर्वी हिस्से में स्थित शहर क्विंगडाओ में समुद्री तट पर विचित्र स्वीमिंग सूट पहन कर आने वालों को अपना विषय बनाया था.
क्विंगडाओ समुद्री तट
इमेज कैप्शन, एंजेलहॉर्न का कहना है, "यह विचित्र स्वीमसूट स्टाइलिस्ट होने के साथ ही सूरज की हानिकारक किरणों और डंक मारने वाले बड़े-बड़े जेलीफिश से भी बचाता है."
मैरी उल्मेर
इमेज कैप्शन, कैनडैक कार्च को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल हुआ. उन्होंने फिलाडेल्फिया के 97 साल के कलाकार मैरी उल्मेर को अपना विषय बनाया था.
मैरी उल्मेर
इमेज कैप्शन, कार्च कहती हैं, "मैं पांच साल से मेरी की फ़ोटोग्राफी कर रही हूं. दो साल पहले मुझे इस पर किताब लाने का ख़्याल आया जिसमें मेरी की तस्वीरों के अलावा उनकी सेल्फ पोट्रेट भी होंगी."
एलेक्जैंड्रिया
इमेज कैप्शन, सिंगल इमेज श्रेणी में पहला स्थान टॉम वेनी को मॉडल, अभिनेत्री और कलाकार एलेक्जेंड्रिया के पोट्रेट के लिए मिला.
बैंड ऑफ़ ब्रदर्स
इमेज कैप्शन, इस श्रेणी में दूसरा स्थान लिनेल ड्युंक्स की तस्वीर 'बैंड ऑफ़ ब्रदर्स' को मिला. इस पोट्रेट में गेरट्रुड के पांच बच्चों को दिखाया गया है. गेरट्रुड उगांडा के मुकोनो ज़िले में अपने सात बच्चों और पति के साथ रहती हैं. वे वुमेन्स डेवलपमेंट ट्रस्ट की सदस्य हैं, जो महिलाओं को शिक्षा और आर्थिक मदद के जरिए सशक्त बनाने का काम करती है.
जुड़वा बच्चे
इमेज कैप्शन, इस श्रेणी में तीसरा स्थान कैरोलिना सैंचेज-मोंग को मिला है. उन्होंने 10 साल के इन जुड़वा बच्चों को अपना विषय बनाया. इस तस्वीर में ये बच्चे आईने से एक-दूसरे को देख रहे हैं.