फ्रांस में चल रही पोट्रेट्स फ़ोटोग्राफ़ी पर केंद्रित प्रदर्शनी.
इमेज कैप्शन, द पोट्रे्टस विची फ़ोटोग्राफ़ी फ़ेस्टिवल में दुनिया के नामी फ़ोटोग्राफ़रों के साथ बिल्कुल नए फ़ोटोग्राफ़रों की तस्वीरें शामिल की जा रही हैं. (एलॉय, एरीज़ोना, 2015, कॉर्टनी रॉय की तस्वीर)
इमेज कैप्शन, यह प्रदर्शनी फ़्रांस में पोट्रेट्स की कला पर केंद्रित एकमात्र प्रदर्शनी है. इस प्रदर्शनी में कॉर्टनी रॉय, मैट जैकब, युसूफ़ सेविन्सली और मशहूर अमरीकी फ़ोटोग्राफ़र एलियट एर्विट की तस्वीरें शामिल हैं.
इमेज कैप्शन, प्रदर्शनी में पोट्रेट लेने की कई तरीकों को दर्शाया जा रहा है. इसमें क्लासिक ट्रेडिशनल डाक्यूमेंट्री स्टाइल पोट्रेट के साथ साथ एक्सपेरिमेंटल स्टाइल वाले पोट्रेट्स भी शामिल हैं.
इमेज कैप्शन, एलेजेंद्रो कार्टेजेना ने मेक्सिको में एक साल से अधिक समय गुजार कर तस्वीरें लीं.
इमेज कैप्शन, ये है तीन जुड़वा भाइयों की तस्वीरें जिन्हें लिया है फ़ोटोग्राफ़र मार्टिन शोएलर ने. मार्टिन का मानना है कि जुड़वा भाइयों की तस्वीरों में कुछ अंतर साफ़ देखे जा सकते हैं.
इमेज कैप्शन, अमरीकी छायाकार ब्रूस रिगटन ने 1980 के दशक में अमरीकी स्ट्रीट फ़ोटोग्राफ़ी में नयी बयार ला दी थी. उन्होंने लार्ज फॉरमैट कैमरा की मदद से आम लोगों की तस्वीरें लीं. इस दृष्टिहीन महिला की तस्वीर उन्होंने न्यूयॉर्क में 1987 में ली थी.
इमेज कैप्शन, रिचर्ड पैक के ग्रेनी क्लोज-अप्स में भीड़ में लोगों के चेहरे के भावों को पकड़ने की कोशिश दिखती है.
इमेज कैप्शन, तुर्की के फ़ोटोग्राफ़र युसूफ़ सेविनस्ली ने एक महीने तक शहर में रहकर तस्वीरें लीं. उन्होंने स्थानीय लोगों को कैमरे में क़ैद किया.
इमेज कैप्शन, बाहिया एदली की तस्वीरें उनके निजी जीवन यात्रा पर आधारित हैं. पोट्रेट्स विची प्रदर्शनी 12 जून से 6 सितंबर 2015 तक चलेगी.