सर्फिंग की संस्कृति की कहानी

प्रकाशित

जोनी स्टर्नबैक ने सर्फ़रों और सर्फ़िंग की संस्कृति की तस्वीरें लेने में नौ साल ख़र्च किए हैं.

कैलिफ़ोर्निया के समुद्र किनारे कासिया, डोनाल्ड और जेन
इमेज कैप्शन, ब्रुकलेन के फ़ोटोग्राफ़र जोनी स्टर्नबैक ने समकालीन टिनटाइप पोट्रेचर प्रोजेक्ट के तहत दुनिया भर के सर्फरों और सर्फ़िंग की संस्कृति की तस्वीरें लेने में नौ साल लगाए हैं. तस्वीर में कैलिफ़ोर्निया के समुद्र किनारे कासिया, डोनाल्ड और जेन दिख रहे हैं.
 न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया के बायरोन बे के मुख्य तट में, दि मर्स
इमेज कैप्शन, यह प्रोजेक्ट 'सर्फ़र और उसके वातावरण के बीच गहरे गुंथे हुए और सहजीवी संबंध' को दिखाता है. तस्वीर में न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया के बायरोन बे के मुख्य तट में मौजूद हैं, दि मर्स.
कैलिफ़ोर्निया का सांता बारबरा, हेंड्री बीच
इमेज कैप्शन, तस्वीरें अमरीका के पूर्वी और पश्चिमी दोनों तटों, ऑस्ट्रेलिया के बायरोन बे और इंग्लैड के कोर्नवॉल में ली गईं. 2014 के दौरान ली गई तस्वीरों में कैलिफ़ोर्निया का सांता बारबरा, हेंड्री बीच है.
 डेव न्यू साउथ वेल्स ऑस्ट्रेलिया में अपने खेत में
इमेज कैप्शन, स्टर्नबैक ने तस्वीरों को डेवलप करने के लिए ऑन-साइट डार्करूम की 19वीं सदी की वेट-प्लेट कोलोडिओन प्रक्रिया का इस्तेमाल किया. उनकी हर प्लेट में उस जगह की स्थितियों का असर दिखता है. तस्वीर में डेव न्यू साउथ वेल्स ऑस्ट्रेलिया में अपने खेत में दिख रहे हैं.
न्यूयॉर्क के मोनटॉक के डिच प्लेन्स में रॉबर्ट और विंगनट
इमेज कैप्शन, कोलोडियन- एक रंगहीन चिपचिपा द्रव होता है जो हवा में तेजी से सूख जाता है. उसे धातु की प्लेट पर डाला जाता है और कैमरे में रखने से पहले गीला ही सेंसिटाइज़ किया जाता. एक बार उजागर हो जाने के बाद तस्वीरों को तुरंत डेवलप किया जाना होता है और धोना पड़ता है. तस्वीर में न्यूयॉर्क के मोनटॉक के डिच प्लेन्स में रॉबर्ट और विंगनट हैं.
मोन्टॉक के डिच प्लेन्स में लेन
इमेज कैप्शन, इस तकनीक के परिणाम बेहद अनोखे आते हैं क्योंकि हर प्लेट पर जगह के वातावरण के निशान अलग से दिखाई देते हैं. 2009 में ली गई तस्वीर में मोन्टॉक के डिच प्लेन्स में लेन नज़र आ रहे हैं.
रासमुस और क्यूस ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में बायरोन बे के मुख्य तट पर
इमेज कैप्शन, लार्ज-फॉर्मेट कैमरों के इस्तेमाल के चलते स्टर्नबैक हाई लेवल रेज़्योल्यूशन और कमाल के ब्यौरे के साथ तस्वीरें लेने में कामयाब हो पाए. 2011 में ली गई तस्वीर में रासमुस और क्यूस ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में बायरोन बे के मुख्य तट पर दिख रहे हैं.
कैलिफ़ोर्निया के लोमपोक के जलामा तट में एंडी और मुरील
इमेज कैप्शन, जोनी स्टर्नबैक की किताब, सर्फ़ टिन टाइप, को डैमियानी ने छापा है. इसके साथ ही एक प्रदर्शनी, सर्फ़लैंड, भी लगाई गई है जो पैरिस में 13 जून, 2015 तक चलेगी. 2011 में ली गई तस्वीर में कैलिफ़ोर्निया के लोमपोक के जलामा तट में एंडी और मुरील नज़र आ रहे हैं.